• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2.8K डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Pad Go 2 टैबलेट, सिर्फ इतनी है कीमत

Desk by Desk
18/12/2025
in Tech/Gadgets
0
12.1 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Pad Go 2 टैबलेट, सिर्फ इतनी है कीमत
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

OnePlus ने भारत में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad Go 2 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट 2.8K रेजोल्यूशन वाली बड़ी डिस्प्ले, दमदार MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट और लंबे बैटरी बैकअप के साथ पेश किया गया है. कंपनी ने इसे मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. खास बात यह है कि Pad Go सीरीज में पहली बार Stylo का सपोर्ट दिया गया है. इस टैबलेट के साथ कंपनी ने नया Oneplus 15R स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है.

OnePlus Pad Go 2: कीमत

OnePlus Pad Go 2 भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है. इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज (वाई-फाई) की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB रैम + 256GB स्टोरेज (वाई-फाई) वेरिएंट 29,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज (5जी) वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है. Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीद पर ग्राहकों को 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा, सीमित समय के लिए OnePlus Pad Go Stylo, जिसकी कीमत 3,999 रुपये है, ग्राहकों को बिल्कुल फ्री मिलेगा.

2.8K डिस्प्ले और Dolby Vision का सपोर्ट

OnePlus Pad Go 2 में 12.1 inch की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2.8K रेजोल्यूशन और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आती है. टैबलेट का 7:5 आस्पेक्ट रेशियो डॉक्यूमेंट्स पढ़ने और मल्टीटास्किंग के लिए ज्यादा स्क्रीन स्पेस देता है. कंपनी के मुताबिक, इस डिस्प्ले पर काम करते समय बार-बार जूम करने की जरूरत नहीं पड़ती. कंटेंट देखने और प्रोडक्टिविटी दोनों के लिए यह स्क्रीन काफी उपयोगी मानी जा रही है.

Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर और लंबी परफॉर्मेंस

इस टैबलेट को MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट से पावर मिलती है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है. OnePlus का दावा है कि यह टैबलेट चार साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देगा. डिवाइस को TÜV SÜD सर्टिफिकेशन भी मिला है. फ्रंट और रियर दोनों में 8MP कैमरा सेंसर है.

10,050mAh बैटरी और रिवर्स चार्जिंग

OnePlus Pad Go 2 में 10,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी का कहना है कि यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर करीब 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है. खास फीचर के तौर पर इसमें रिवर्स केबल चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर स्मार्टफोन जैसे दूसरे डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं. यह फीचर ट्रैवल के दौरान काफी काम का साबित हो सकता है.

Tags: OnePlus Pad Go 2
Previous Post

कैमरा अपग्रेड के साथ आएगा iPhone Air 2! बदलेगा फोटोग्राफी का ‘अंदाज’

Next Post

शोरूम पहुंचने लगी धांसू SUV, इस दिन से शुरू होगी टेस्ट ड्राइव

Desk

Desk

Related Posts

Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Next Post
इस दिन से शुरू होगी Tata Sierra की टेस्ट ड्राइव, शोरूम पहुंचने लगी धांसू SUV

शोरूम पहुंचने लगी धांसू SUV, इस दिन से शुरू होगी टेस्ट ड्राइव

यह भी पढ़ें

Abu Salem

अबू सलेम को राहत नहीं, 25 साल की सजा पूरी होने पर ही होगी रिहाई

11/07/2022
जम्मूतवी- दिल्ली -अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन Jammu-Ajmer Special Express train

जम्मूतवी- दिल्ली -अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा बहाल

10/12/2020
Accident

दो कारों के बीच टक्कर, पांच स्टूडेंट्स सहित 7 लोगों की मौके पर मौत

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version