• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजभर के उद्देश्यों की पूर्ति मोदी-योगी ही पूरा कर सकते है : दयाशंकर सिंह

Writer D by Writer D
21/03/2022
in उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक दयाशंकर सिंह (Dayashankar singh) ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को भाजपा से गठबंधन का खुला आमंत्रण देते हुए कहा कि राजभर ने जिन उद्देश्यों को लेकर अपने दल की स्थापना की है उसकी पूर्ति भाजपा में ही संभव है।

हालांकि, ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के साथ अपना गठबंधन बरकरार रखने का दावा किया। राजभर ने सपा से अनबन की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा से उनके गठबंधन की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बलिया सदर सीट से नवनिर्वाचित विधायक सिंह ने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में सुभासपा को भाजपा के साथ गठबंधन का खुला आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि राजभर का दीर्घकालिक गठबंधन भाजपा के साथ ही संभव है।

बलिया से है दयाशंकर सिंह का पुराना नाता, पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव

सिंह ने कहा कि राजभर ने जिन उद्देश्यों को लेकर दल की स्थापना की है, वह नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ही पूरा कर सकते हैं। राजभर अति पिछड़े वर्ग एवं कमजोरों का मुद्दा उठाते हैं और भाजपा समाज के कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य करती है।

उन्होंने आरोप लगाया  कि सपा जातिवादी पार्टी है और सपा उनके उद्देश्यों को कभी पूरा नहीं कर सकती। राजभर का सपा से गठबंधन लंबे समय तक नहीं चल सकता क्योंकि यह बेमेल गठबंधन है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा, मैं लंबे समय से राजभर से बोल रहा हूं कि सपा के साथ वह गलत ट्रैक पर जा रहे हैं, सही ट्रैक पर आइये।

भाजपा ने अपने काम से जनता का मन जीता, पंचायत चुनाव में भी मिलेगी जीत : दयाशंकर

पिछले दिनों राजभर के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई नेताओं से मिलने की अटकलें थीं, लेकिन राजभर ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि, राजभर ने सोमवार को रसड़ा में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर दयाशंकर सिंह के बयान को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए सपा से अनबन की खबरों को खारिज कर दिया।

Tags: balia newsDayashankar SinghElection 2022up news
Previous Post

मुस्लिम परिवार ने विश्व के सबसे बड़े रामायण मंदिर निर्माण के लिए दान की 2.5 करोड़ की जमीन

Next Post

योगी 2.0 के शपथ ग्रहण पर मंदिर में दो घंटे तक बजेंगे घंटे, होंगी आरतियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Crackdown on adulterators during festivals
Main Slider

त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

19/10/2025
CM YOGI
Main Slider

सीएम योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

19/10/2025
Akhilesh Yadav
Main Slider

पहले विरोध, अब मंजूरी! PDA सरकार खरीदेगी करोड़ों के दीए, अखिलेश का यू-टर्न चर्चा में

19/10/2025
Pragya Thakur
राजनीति

हमारी लड़कियां बात न माने तो तोड़ दो उनकी टांग…, लव जिहाद पर प्रज्ञा सिंह का बड़ा बयान

19/10/2025
AMU
Main Slider

AMU में पहली बार मनाया जाएगा दिवाली उत्सव, आज होगा ऐतिहासिक सेलिब्रेशन

19/10/2025
Next Post

योगी 2.0 के शपथ ग्रहण पर मंदिर में दो घंटे तक बजेंगे घंटे, होंगी आरतियां

यह भी पढ़ें

BSC nursing

नर्सिंग शिक्षकों को असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने की तैयारी शुरू

16/11/2020
amrit sarovar

जश्ने आजादी तक लबालब होंगे अमृत सरोवर

30/04/2022
High Court

हाईकोर्ट का फैसलाः जिला जज बनने के लिए 7 साल की लगातार वकालत जरूरी

26/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version