• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्लिम परिवार ने विश्व के सबसे बड़े रामायण मंदिर निर्माण के लिए दान की 2.5 करोड़ की जमीन

Writer D by Writer D
21/03/2022
in बिहार, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में विराट रामायण मंदिर (Ramayan Temple) निर्माण के लिए एक मुस्लिम परिवार ने साम्प्रदायिक सौहार्द का अविस्मरणीय संदेश देते हुए 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि दान में दी है।

महावीर स्थान ट्रस्ट कमेटी के सचिव किशोर कुणाल ने यहां मीडिया के सामने इश्तियाक अहमद का परिचय देते हुए कहा कि उन्होंने पूर्वी चंपारण जिले के कैथवलिया मुहल्ले में विराट रामायण मंदिर निर्माण के लिए 71 डिसमिल (23 कट्ठा) भूमि निःशुल्क भेंट कर सांप्रदायिक सौहार्द की दुर्लभ मिसाल कायम की है। उन्होंने बताया कि 270 फुट ऊंचाई, 1080 फुट लंबाई और 540 फुट चौड़ाई वाला प्रस्तावित विराट रामायण मंदिर बन जाने के बाद दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होगा।

श्री कुणाल ने कहा कि श्री अहमद ने स्वयं प्रस्तावित विराट रामायण मंदिर के निर्माण के लिए 71 डिसमिल भूमि उपहार में देने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा कि यह बताते हुए उन्हें खुशी हो ही है कि श्री अहमद को भूमि दान करने के लिए राजी नहीं किया गया था बल्कि मंदिर के प्रति समर्पण के साथ उनकी ओर से प्रस्ताव आया था।

रामायण हनुमान मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध, चांदी के छत्र सहित कीमती सामान चोरी

ट्रस्ट के सचिव ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए कुल 125 एकड़ जमीन की जरूरत है और इसके लिए 100 एकड़ जमीन खरीदी जा चुकी है, शेष 25 एकड़ जमीन भी जल्द ही खरीद ली जाएगी।

श्री कुणाल ने बताया कि श्री अहमद एक जमींदार परिवार से आते हैं, जिसके पास पूर्वी चंपारण जिले में काफी जमीन है। उन्होंने कहा कि श्री अहमद एक सफल व्यवसायी भी हैं, जिनके पास गुवाहाटी में विशाल व्यापारिक प्रतिष्ठान है।

ट्रस्ट के सचिव ने कहा कि रामायण मंदिर भूकंपीय जोन-5 में आता है इसलिए इसकी स्थिरता और मजबूती के लिए सभी तकनीकी सावधानियां बरती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी आकलन के अनुसार, मंदिर 250 वर्षों तक किसी भी क्षति से मुक्त रहेगा।

इस मौके पर मौजूद श्री अहमद ने कहा कि उन्हें मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान करने की खुशी है। जब उनसे इस फैसले के बारे में पूछा गया कि इससे सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश जाएगा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने बस भक्ति की भावना से जमीन दान कर दी। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और भाईचारे की भावना से जीने की जिम्मेदारी हिंदुओं और मुसलमानों दोनों की है।

Tags: bihar newschamparan newsNational newsramayan temple
Previous Post

साधु संत भी बढ़ायेंगे योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की शोभा

Next Post

राजभर के उद्देश्यों की पूर्ति मोदी-योगी ही पूरा कर सकते है : दयाशंकर सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹676 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

30/07/2026
Next Post

राजभर के उद्देश्यों की पूर्ति मोदी-योगी ही पूरा कर सकते है : दयाशंकर सिंह

यह भी पढ़ें

हो गया कंफर्म! बजाज चेतक का नया और सस्ता मॉडल इस दिन होगा लॉन्च

इस दिन लॉन्च होगा बजाज चेतक का नया और सस्ता मॉडल

08/01/2026
cm yogi

हर व्यक्ति को शुद्ध जल मुहैया कराना सरकार का संकल्प : योगी

01/10/2020
पुरानी पेट्रोल-डीजल कारों को EV में बदलने पर मिलेगी सब्सिडी, दिल्ली सरकार की तैयारी

पेट्रोल-डीजल से EV बनने पर सब्सिडी, दिल्ली सरकार का नया प्लान

06/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version