• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साधु संत भी बढ़ायेंगे योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की शोभा

Writer D by Writer D
21/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) के दूसरे कार्यकाल के 25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in Ceremony) से पहले न सिर्फ मंदिरों को चमकाया जायेगा बल्कि समारोह में साधु संतों की मौजूदगी कार्यक्रम को यादगार बनायेगी।

शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिये तैयारियां चरम पर है। इस सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। .

पार्टी के प्रदेश दफ्तर में आयोजित बैठक में फैसला लिया गया कि शपथ ग्रहण समारोह वाले दिन प्रदेश भर के मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जायेगा और जन कल्याण के लिये विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन होगा।

योगी 2.0 कैबिनेट में 48 मंत्री लेंगे शपथ, इनको फिर से मिल सकती है ज़िम्मेदारी

पार्टी के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं,विस्तारक,पदाधिकारी,महापौर,सांसद,विधायक और केन्द्रीय मंत्रियों को न्योता भेजा जा रहा है। इसके अलावा साधु संत और अन्य विद्वान हस्तियां कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगी।

उन्होने कहा कि प्रदेश में भाजपा के करीब 27 हजार शक्ति केन्द्रों से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है जिसके लिये विशेष पास जारी किये जायेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि सभी जिलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों काे शपथ ग्रहण समारोह के लिये आमंत्रित किया गया है। पदाधिकारियों को कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है।

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 37 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ते हुये लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का गौरव हासिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्री 25 मार्च काे शपथ ग्रहण करेंगे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री,केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती, समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं को न्योजा भेजा गया है। इसके अलावा केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है।

Tags: Bhartiya Janta PartybjpLucknow Newsswearing-in ceremonyup newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

यूक्रेन से लौटे छात्रों की शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई, पोलैंड और हंगरी में रहकर टीचर करा रहे तैयारी

Next Post

मुस्लिम परिवार ने विश्व के सबसे बड़े रामायण मंदिर निर्माण के लिए दान की 2.5 करोड़ की जमीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post

मुस्लिम परिवार ने विश्व के सबसे बड़े रामायण मंदिर निर्माण के लिए दान की 2.5 करोड़ की जमीन

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

सफ़ाई कर्मचारियों के लिए पक्के मकान बनवाएंगे… केजरीवाल का एक और बड़ा वादा

19/01/2025
Flowers will be showered on devotees on Mauni Amavasya

10 करोड़ श्रद्धालुओं पर 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से होगी पुष्प वर्षा

28/01/2025
Life Imprisonment

हत्या के दो अभियुक्तों को उम्रकैद

16/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version