• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में हाहाकार, इन्वेस्टर्स के डूबे 19.48 लाख करोड़ रुपए

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Business, Main Slider
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बजट से पहले सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। दिन के कारोबार में निफ्टी में 550 अंक से अधिक की गिरावट आई तो सेंसेक्स 19 सौ अंक से ज्यादा टूट गया।  इस वजह से निवेशकों के 9.56 लाख करोड़ रुपए डूब गए। शुक्रवार को मार्केट कैप 270 लाख करोड़ रुपए था जो आज 260.44 लाख करोड़ रुपए रहा।

पिछले सोमवार को मार्केट कैप 280 लाख करोड रुपए था। तब से इसमें 19.48 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है।

नहीं मिला बाजार को संभलने का मौका

आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा गिर गया। इसके बाद जैसे-जैसे सेशन आगे बढ़ा, बाजार गिरता चला गया। पूरे दिन मार्केट को सांस लेने का मौका नहीं मिला। दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिर चुका था। इससे बिकवाली और तेज हो गई। दोपहर 02:15 बजे तक सेंसेक्स में 1983.07 अंक की गिरावट आ चुकी थी और इसके ऊपर 57 हजार अंक से भी नीच गिरने का खतरा मंडरा रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी करीब 600 अंक गिरकर 17,020 अंक पर आ चुका था।

अगले सप्ताह आ रहा है बजट

शेयर बाजार लगातार 5 दिनों से गिर रहा है। पिछले सप्ताह सोमवार को मामूली बढ़त में रहने के बाद हर रोज शेयर मार्केट में गिरावट आई। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी 3.50 फीसदी तक नीचे आ गए। यह गिरावट ऐसे समय आ रही है, जब नया बजट महज एक सप्ताह दूर है। अगले सप्ताह के दूसरे दिन ही संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं।

फरवरी में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

रियल्टी सेक्टर का सबसे बुरा हाल

बाजार में बिकवाली का ऐसा आलम है कि सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां नुकसान में हैं। बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, विप्रो, टाइटन और बजाज फिनसर्व जैसी कंपनियां 4.5 फीसदी से 6.15 फीसदी तक की गिरावट में हैं। सेक्टरवाइज देखें तो कोई भी समूह फायदे में नहीं है। हाल के दिनों में बढ़िया परफॉर्म करने वाला रियल्टी सेक्टर आज 6 फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ है।

बाजार को सता रहा इस बात का डर

अमेरिका में फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दर को अनुमान से पहले बढ़ाए जाने की आशंका है। इस सप्ताह मंगलवार से फेडरल रिजर्व की अहम बैठक शुरू हो रही है। बुधवार को अमेरिकी सेंट्रल बैंक बैठक के बारे में जानकारी देगा, जिसमें रेट हाइक को लेकर संकेत साफ हो सकते हैं। बाजार को इसी बात का डर सता रहा है। इस आशंका में एफपीआई मार्केट से तेजी से पैसे निकाल रहे हैं।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा लुढ़का

घरेलू मोर्चे पर भी नहीं कोई सपोर्ट

इसके अलावा यूक्रेन को लेकर बढ़े टेंशन से भी इन्वेस्टर्स की परेशानियां बढ़ रही हैं। जिओ-पॉलिटिकल टेंशन के कारण इन्वेस्टर्स शेयरों के बजाय सुरक्षित निवेश की ओर भाग रहे हैं। घरेलू मोर्चे पर कंपनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद से बेहतर हैं, लेकिन यह बाजार को संभालने में नाकामयाब साबित हो रहा है। अगले सप्ताह पेश होने जा रहे बजट के बंपर रहने की उम्मीद से भी बाजार को सहारा नहीं मिल रहा है। मंथली एक्सपायरी से भी बाजार पर प्रेशर बढ़ रहा है।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्री घर-घर बाटेंगी फ्री मेडिकल किट, CM योगी ने दिए निर्देश

Next Post

तीसरे चरण के मतदान हेतु 59 विधान सभा सीटों के लिए 25 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना

Writer D

Writer D

Related Posts

sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Next Post

तीसरे चरण के मतदान हेतु 59 विधान सभा सीटों के लिए 25 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना

यह भी पढ़ें

Realme GT will soon be launched in India, listed on site

भारत में जल्द दस्तक देगा Realme GT, साइट पर हुआ लिस्टेड

30/05/2021

ममता जयकिशोर ने RLD में की वापसी, BJP सांसद पर लगाया यह आरोप

26/06/2021
Shani Jayanti

30 साल बाद शनि देव इस राशि में करेंगे गोचर, इन लोगों के लिए होगा लकी

01/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version