• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीसरे चरण के मतदान हेतु 59 विधान सभा सीटों के लिए 25 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, शान्तिपूर्ण एवं कोविड सुरक्षित मतदान के लिये चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। उप्र विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए तृतीय चरण के मतदान हेतु 25 जनवरी, 2022 (मंगलवार) को अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की जायेगी। इसके साथ ही तीसरे चरण के 16 जिलों में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा की 59 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जायेगी। तीसरे चरण की 59 विधान सभा सीटों में 15 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गत 05 जनवरी, 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार तीसरे चरण में कुल 2,15,75,430 (दो करोड़ पन्द्रह लाख पचहत्तर हजार चार सौ तीस) मतदाता हैं। इसमें 1,16,12,010 पुरूष मतदाता, 99,62,324 महिला मतदाता तथा 1,096 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय प्रातः 07:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण के नामांकन की अन्तिम तिथि 01 फरवरी, 2022 (मंगलवार) है। नामांकन की जॉच 02 फरवरी, 2022 (बुधवार) को की जायेगी तथा 04 फरवरी, 2022 (शुक्रवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी 2022 (रविवार) को सम्पन्न होगा तथा 10 मार्च, 2022 को मतगणना होगी।

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्री घर-घर बाटेंगी फ्री मेडिकल किट, CM योगी ने दिए निर्देश

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को तीसरे चरण की जिन 59 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी, इसमें (78) हाथरस (अजा), (79) सादाबाद़, (80) सिकन्दराराऊ, (95) टुण्डला (अजा), (96) जसराना, (97) फिरोजाबाद, (98) शिकोहाबाद, (99) सिरसागंज, (100) कासगंज, (101) अमॉपुर, (102) पटियाली, (103) अलीगंज,  (104) एटा, (105) मारहरा, (106) जलेसर (अजा), (107) मैनपुरी, (108) भोगांव, (109) किशनी (अजा), (110) करहल, (192) कायमगंज (अजा), (193) अमृतपुर, (194) फर्रूखाबाद, (195) भोजपुर, (196) छिबरामऊ, (197) तिर्वा, (198) कन्नौज (अजा), (199) जसवन्तनगर, (200) इटावा, (201) भरथना (अजा), (202) बिधूना, (203) दिबियापुर, (204) औरैया (अजा), (205) रसूलाबाद (अजा), (206) अकबरपुर-रनिया, (207) सिकन्दरा, (208) भोगनीपुर, (209) बिल्हौर (अजा), (210) बिठूर, (211) कल्याणपुर, (212) गोविन्दनगर, (213) सीसामऊ, (214) आर्यनगर, (215) किदवई नगर, (216) कानपुर कैण्ट, (217) महाराजपुर, (218) घाटमपुर (अजा), (219) माधौगढ़, (220) काल्पी, (221) उरई (अजा), (222) बबीना, (223) झांसी नगर, (224) मऊरानीपुर (अजा), (225) गरौठा, (226) ललितपुर, (227) महरौनी (अजा), (228) हमीरपुर, (229) राठ (अजा),  (230) महोबा एवं (231) चरखरी विधान सभा सीट शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी सुविधा वेब पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की कॉपी रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जायेगी।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

शेयर बाजार में हाहाकार, इन्वेस्टर्स के डूबे 19.48 लाख करोड़ रुपए

Next Post

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट को मिली पहली महिला जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट को मिली पहली महिला जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

यह भी पढ़ें

High Court

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने की योगी सरकार की जमकर तारीफ

28/05/2021
sabudana tikki

नवरात्रि व्रत के दौरान साबूदाना टिक्की बनेगी बेस्ट ऑप्शन, नोट करें रेसिपी

13/04/2021
The third phase of vaccination starts from May 1

कोरोना के खात्मे का काउंटडाउन शुरु, कल से टीकाकरण अभियान होगा चालू

15/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version