• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भागवत के बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- ये नफरत हिंदुत्व की दें है

Writer D by Writer D
05/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा हिंदुत्व और लिंचिंग को लेकर दिए गए बयान पर एक नई बहस शुरू हो गई है। AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार सुबह मोहन भागवत के बयान पर टिप्पणी की। ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा कि ये नफरत हिंदुत्व की देन है, इन मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार की पुश्त पनाही हासिल है।

असदुद्दीन ओवैसी ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए लिखा कि RSS के भागवत ने कहा लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी हैं। इन अपराधियों को गाय और भैंस में फर्क नहीं पता होगा, लेकिन क़त्ल करने के लिए जुनैद, अखलाक, पहलू, रकबर, अलीमुद्दीन के नाम ही काफी थे।

RSS के भागवत ने कहा “लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी”।इन अपराधियों को गाय और भैंस में फ़र्क़ नहीं पता होगा लेकिन क़त्ल करने के लिए जुनैद, अखलाक़, पहलू, रकबर, अलीमुद्दीन के नाम ही काफी थे।ये नफ़रत हिंदुत्व की देन है, इन मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार की पुश्त पनाही हासिल है। 1/3

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) July 5, 2021

ओवैसी ने लिखा कि ये नफरत हिंदुत्व की देन है, इन मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार की पुश्त पनाही हासिल है। केंद्रीय मंत्री के हाथों अलीमुद्दीन के कातिलों की गुलपोशी हो जाती है, अखलाक के हत्यारे की लाश पर तिरंगा लगाया जाता है।

PM मोदी ने रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि, कहा- मुझे उनकी कमी महसूस होती है

कायरता, हिंसा और क़त्ल करना गोडसे की हिंदुत्व वाली सोंच का अटूट हिस्सा है।मुसलमानो की लिंचिंग भी इसी सोच का नतीजा है। 3/3

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) July 5, 2021

असदुद्दीन ओवैसी  ने आगे लिखा कि आसिफ़ को मारने वालों के समर्थन में महापंचायत बुलाई जाती है, जहां भाजपा का प्रवक्ता पूछता है कि “क्या हम मर्डर भी नहीं कर सकते?” कायरता, हिंसा और कत्ल करना गोडसे की हिंदुत्व वाली सोच का अटूट हिस्सा है, मुसलमानों की लिंचिंग भी इसी सोच का नतीजा है।

विकास दुबे के FB अकाउंट से IG को मिली जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

क्या कहा था मोहन भागवत ने?

रविवार को एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बयान दिया कि यदि कोई हिन्दू कहता है कि मुसलमान यहां नहीं रह सकता है, तो वो हिन्दू नहीं है। गाय एक पवित्र जानवर है, लेकिन जो इसके नाम पर दूसरों को मार रहे हैं, वो हिन्दुत्व के खिलाफ हैं। ऐसे मामलों में कानून को अपना काम करना चाहिए। इसके अलावा मोहन भागवत ने कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वो किसी भी धर्म का हो।

Tags: asaduddin owaisiasaduddin owaisi tweetdelhi newsMohan BhagwatNational news
Previous Post

फिलीपींस विमान हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 50 हुई, 49 अन्य घायल

Next Post

गाजियाबाद केस: Twitter के पूर्व अधिकारी समेत पांच को पुलिस ने फिर भेजा नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Three Congress MLAs join BJP in Assam
असम

असम में कांग्रेस को तगड़ा झटका, तीन विधायक बीजेपी में शामिल

05/03/2026
Nitish Kumar files nomination for Rajya Sabha
Main Slider

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, नितिन नवीन ने भी दाखिल किया पर्चा

05/03/2026
pm modi
Main Slider

भारत बातचीत और कूटनीति में विश्वास करता… युद्ध के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

05/03/2026
Telangana Rajya Sabha by-election: Abhishek Manu Singhvi files nomination
राजनीति

तेलंगाना राज्यसभा उपचुनाव: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने दाखिल किया नामांकन

05/03/2026
CM Yogi listened to the problems of 150 people in Janta Darshan.
Main Slider

जन समस्याओं के निस्तारण में शिथिलता अक्षम्य: मुख्यमंत्री

05/03/2026
Next Post
ghaziabad case

गाजियाबाद केस: Twitter के पूर्व अधिकारी समेत पांच को पुलिस ने फिर भेजा नोटिस

यह भी पढ़ें

Burnt Alive

सिलेंडर में लगी आग, दो महिलाएं जिंदा जलीं

20/02/2023
ट्विटर की बड़ी गलती

ट्वीटर ने जम्मू-कश्मीर को बताया चीन का हिस्सा, अब तक नहीं मांगी माफी

19/10/2020

अलमारियों में मिले 142 करोड़ रुपए, आयकर अफसर भी रह गए दंग

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version