• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एशिया कप से पाकिस्तान का बहिष्कार, UAE के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरी टीम

Writer D by Writer D
17/09/2025
in Main Slider, खेल
0
Pakistan Team

Pakistan Team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एशिया कप (Asia Cup) में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग ठुकराए जाने के बाद अचानक टूर्नामेंट से हटने का फैसला ले लिया। पाकिस्तान (Pakistan) ने बुधवार को होने वाले UAE के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए अपनी टीम मैदान पर नहीं उतारी। तय कार्यक्रम के मुताबिक यह मैच 17 सितंबर की शाम 8 बजे दुबई में खेला जाना था, लेकिन निर्धारित समय से दो घंटे पहले तक भी पाकिस्तानी टीम (Pakistan Team) होटल में ही रही। इसके बाद ही PCB ने न केवल आज का मैच बल्कि पूरे टूर्नामेंट के बहिष्कार की घोषणा कर दी।

ग्रुप-ए में पाकिस्तान और UAE का ये मुकाबला एक तरह से नॉक आउट था, जिसे जीतने वाली टीम को सुपर-4 में टीम इंडिया के साथ एंट्री मिलती। वहीं हारने वाली टीम बाहर हो जाती। मगर उससे पहले ही पाकिस्तानी बोर्ड ने मैच के बहिष्कार का फैसला कर लिया। पाकिस्तान (Pakistan) का ये फैसला कई दौर की मीटिंग और ICC को भेजे गए ईमेल के बाद आया है, जिसमें उसकी कोई भी मांग नहीं मानी गई थी।

भारत के खिलाफ 14 सितंबर को मुकाबले में कप्तानों और खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के बाद ये सारा विवाद शुरू हुआ था। पाकिस्तानी बोर्ड ने दावा किया था कि रेफरी पायक्रॉफ्ट ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को कहा था कि वो टॉस के दौरान हाथ न मिलाएं। PCB ने रेफरी पर ये आरोप लगाते हुए ICC से शिकायत की थी और उन्हें एशिया कप से ही हटाने की मांग की थी। पाकिस्तानी बोर्ड ने साथ ही धमकी भी दी थी कि अगर उनकी ये मांग नहीं मानी गई तो वो UAE के खिलाफ मैच के साथ ही टूर्नामेंट का बहिष्कार भी कर सकते हैं।

मगर ICC ने उसकी ये मांग खारिज कर दी थी और इसके बाद से ही नजरें इस बात पर थीं कि क्या पाकिस्तान अपनी धमकी पर कायम रहता है या नहीं। इसके बाद मंगलवार 16 सितंबर की रात को दुबई में ही PCB की आपात बैठक हुई थी, जिसमें अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने भी मध्यस्थता की कोशिश की थी। इसके बाद ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि बीच का रास्ता निकाला गया है और पायक्रॉफ्ट को पाकिस्तान के मैच से हटाकर रिची रिचर्डसन को रेफरी बनाया जाएगा। मगर बुधवार को PCB ने ICC को दूसरी बार ईमेल किया और अपनी मांगों को दोहराया था। इसके बाद ICC में एक बार फिर मीटिंग हुई और इस बार भी PCB की मांग को ठुकरा दिया गया।

Tags: asia cupno handshake controversyrefereeing controversy
Previous Post

NEET छात्र की हत्या मामले में कुख्यात पशु तस्करका एनकाउंटर, 4 अरेस्ट

Next Post

राज्य के विकास में मातृशक्ति ने दिया बड़ा योगदान, महिलाएं अब होम स्टे सहित अन्य स्वरोजगार में अपना कौशल दिखा रही: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
nitin naveen
Main Slider

नितिन नवीन के यू-टर्न से राजनीति गरम, इस्तीफा टालने पर उठे सवाल

29/03/2026
PM Modi
Main Slider

‘मन की बात’ में पीएम ने की ऊर्जा संकट पर अफवाहों से बचने की अपील, एकजुट रहने का आह्वान

29/03/2026
Chaitra Purnima
Main Slider

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

29/03/2026
Next Post
PM Modi launched the 'Healthy Women, Strong Families' campaign

राज्य के विकास में मातृशक्ति ने दिया बड़ा योगदान, महिलाएं अब होम स्टे सहित अन्य स्वरोजगार में अपना कौशल दिखा रही: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Suella Braverman

इस देश की गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा, भारतीयों का किया था अपमान

19/10/2022
Tirupati Devasthanam

‘तिरुपति मंदिर में काम करने वाले सभी कर्मचारी हिंदू होने चाहिए’, नए टीटीडी बोर्ड अध्यक्ष का बयान

01/11/2024
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

अयोध्या: पूर्व पुजारी ने अवैध रूप से बेच दी मंदिर की जमीन, FIR दर्ज

07/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version