• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी एनकाउंटर में ढेर, विदेशी हथियार बरामद

Writer D by Writer D
17/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Rohit Godara threatens Disha Patani in firing case

Rohit Godara threatens Disha Patani in firing case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने सोमवार को गाजियाबाद में मुठभेड़ (Encounter) के दौरान दो आरोपियों को मार गिराया। मारे गए बदमाशों की पहचान रविंद्र उर्फ कल्लू और अरुण के रूप में हुई है। दोनों कुख्यात रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं।

12 सितंबर को बरेली स्थित दिशा पाटनी (Disha Patani) के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। मामले की जांच में बरेली पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगाई गई थीं।

पुलिस जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाले बदमाश हरियाणा के रहने वाले थे। रविंद्र पुत्र कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी, गोहना रोड, सोनीपत के रूप में उनकी पहचान हुई। सीसीटीवी फुटेज और क्राइम रिकॉर्ड के आधार पर इनकी पुष्टि की गई।

STF के नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम को ट्रोनिका सिटी में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। टीम ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौके से हथियार और कारतूस बरामद

ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश ने बताया कि मौके से ग्लॉक पिस्टल, जिगाना पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। बरामद हथियार और कारतूस की जांच और सिंगल-शॉट व बॉलिस्टिक रिपोर्ट पुलिस करवा रही है ताकि पता चल सके हथियार कहां से आए और इन्हें किसने सप्लाई किया।

आरोपियों के गैंग कनेक्शन

यूपी एसटीएफ ने आरोपियों का संबंध गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोडारा के गिरोहों से जोड़ा है। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि रविंद्र (कुल्लू) और अरुण का नेटवर्क आरोपी गैंग्स से जुड़ा हुआ था और दोनों पर कई आपराधिक मामलों की छानबीन जारी है। पुलिस अब उन लिंक-अप्स की जांच कर रही है जिनके जरिए यह हमला प्लान और फंडेड हुआ।

Tags: disha patani
Previous Post

आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय- सीएम योगी

Next Post

यूपीआईटीएस-2025 में दिखेगा परंपरा और निवेश अवसरों का संगम

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post
UPITS

यूपीआईटीएस-2025 में दिखेगा परंपरा और निवेश अवसरों का संगम

यह भी पढ़ें

Mannu Rahman

विदेशी नागरिक को संरक्षण देने के मामले में फरार पार्षद मन्नू रहमान गिरफ्तार

15/02/2023
dhoni

रविंद्र जडेजा-फैफ डुप्लेसी ने लिया स्टनिंग कैच, साथ ही वायरल हुआ धोनी का 7 साल पुराना ट्वीट

08/10/2020
murder

परीक्षा देने गई छात्रा पर चाकू से वार कर मारी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

27/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version