• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने चुनाव आयोग को बनाया जुगाड़ आयोग: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
17/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से शुरू किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि यह प्रक्रिया फर्जी वोट बनाने का जरिया बन गई है। इस दौरान अखिलेश ने महोबा और नोएडा में एक ही एड्रेस पर हजारों डुप्लीकेट वोटों का जिक्र करते हुए भाजपा पर जमीन हड़पने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का भी इल्जाम लगाया है।

बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि एसआईआर देश भर में शुरू होने जा रहा है, लेकिन महोबा से जानकारी मिली है कि एक ही पते पर 4000 से ज्यादा वोट हैं। वहीं नोएडा में भी सैकड़ों डुप्लीकेट वोट हैं।

उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत सपा ने की भी थी लेकिन आयोग ने संज्ञान में नही लिया। उन्होंने कहा कि सरकार आयोग का सहारा लेकर इसे ‘जुगाड़ आयोग’ बना रही है और बीजेपी फर्जी वोट बना रही है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के पास नकली आधार कार्ड बनाने की मशीन है, जिसे वोटिंग के दिन बूथ पर लगाकर फर्जी वोट डलवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि एकजुट होकर काम करें, अपने वोट बचाएं और फर्जी वोट रोकें।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर का जिक्र करते हुए कहा कि “बीजेपी और उनके साथी कीमती जमीन हथियाने की कोशिश में लगे हैं। अयोध्या की पावन धरती पर भी इन्होंने शर्म नहीं की। कहा कि बीजेपी अपने लोगों को खुश करने में लगी हुई है। समाजवादी सरकार में बनाये गए प्लासियो माल और किसान बाजार को बेच दिया। बीजेपी के डिप्टी सीएम ने भ्रष्टाचार को लेकर चिट्ठी तक लिखी है। वो चिट्ठी अभी तक है। प्रदेश में समाजवादी सरकार के आने पर इसकी जांच कराई जाएगी।

उन्होंने कानून-व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि 2022 से पहले कानपुर के एक व्यापारी की पुलिस ने हत्या की थी। अब गोरखपुर में एक नौजवान, जो डॉक्टर बनता, परिवार का सहारा बनता, उसकी जान ले ली गई। उस तस्वीर को कोई देख नहीं सकता। गोरखपुर को लेकर उन्होंने कहा कि कल रात को ही मैसेज आने लगा कि कोई अधिकारी गोरखपुर गया है। मैंने सुबह जानकारी ली जो पता चला कि एनकाउंटर नहीं हुआ। अभी हमारी प्रेस वार्ता चल रही है तो एनकाउंटर हो गया।

एनकाउंटर करने की आपको जरूरत क्या थी। आपकी पुलिस क्या कर रही थी। वो भी मुख्यमंत्री के अपने गृह जनपद में पुलिस क्या कर रही थी। इतने बड़े पैमाने पर तस्करी चल रही हो तो पुलिस कर क्या रही थी? सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। उन्होंने कहा कि आखिर किसकी तस्करी हो रही थी। बीजेपी यही करती है, इसलिए भारत एक्सपोर्ट में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि “जो लोग लीगल-इल्लीगल स्लॉटर हाउस की बात कर रहे थे, वहां 9 साल बाद भी यही हो रहा. क्राइम कंट्रोल जीरो है।”

उन्होंने कहा कि इन्होंने कुछ बनाया नही बेंच जरूर रहे हैं। लखनऊ में प्लासियो माल बेचा। किसान बाजार बेचा। उन्होंने कहा कि प्लासियो माल के मामले में भ्रष्टाचार को लेकर डिप्टी सीएम ने चिट्ठी लिखी थी। अभी वो चिट्ठी है। प्रदेश में समाजवादी सरकार आने पर उसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने मैनिफेस्टो में नए शहर बसाने की बात कही थी मगर स्मार्ट सिटी के नाम पर इन्होंने अरबों खरबों रुपया लूट लिया। शहर स्मार्ट नही बने, क्लास स्मार्ट नही बने, लेकिन बीजेपी वाले खुद स्मार्ट बन गए। कुछ लोग भारत में मालदार हुए, आम लोग नही हुए। इसलिए अमीर और गरीब के बीच खांई बढ़ती जा रही है।

पीलीभीत में सपा कार्यालय खाली कराने को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कार्यालय गिरा रहे हो गिरा दो। लेकिन समाजवादी पार्टी ने जो बड़े बड़े स्थान बनाए है, वहां पर कब्जा करके यदि आपने कुछ बनाया है। तो जिस बुलडोजर से हमारा कार्यालय गिरेगा उसी से उनका स्मारक भी जाएगा। उन्होंने कहा कि ये जो बुलडोजर लेकर सपा कार्यालय जा रहे उनकी हैसियत नही कि अखिलेश दुबे की किसी फर्जी बनी बिल्डिंग पर बुलडोजर चला लें। ये कमजोर को डरा सकते हैं।

Tags: akhilesh yadav
Previous Post

योगी सरकार ने फिर किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS का हुआ तबादला

Next Post

NEET छात्र की हत्या मामले में कुख्यात पशु तस्करका एनकाउंटर, 4 अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: CM Dhami visits hospital to meet the injured.
Main Slider

पीपलकोटी टनल हादसा: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

14/08/2026
CM Dhami inspected the situation by entering the tunnel at Pipalkoti.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी में टनल अंदर जाकर लिया हालात का जायजा

14/08/2026
Tricolor Sandwich
Main Slider

बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: Seven dead, rescue operation underway.
Main Slider

पीपलकोटी सुरंग हादसा: अब तक सात की मौत, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

14/08/2026
Next Post
Encounter of cattle smuggler in Deepak murder case

NEET छात्र की हत्या मामले में कुख्यात पशु तस्करका एनकाउंटर, 4 अरेस्ट

यह भी पढ़ें

जगदीप धनखड़ Jagdeep Dhankar

ममता सरकार कर रही है लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन : राज्यपाल

21/11/2020
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने राजभवन स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया

05/06/2022
Seerat Naaz

‘मोदी जी आज मेरी भी सुन लो…’, पीएम से बच्ची ने की ये अपील

14/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version