• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटवारी-लेखपाल भर्ती का रिजल्ट जारी, 44 अभ्यर्थियों पर लगा प्रतिबंध

Writer D by Writer D
06/04/2023
in शिक्षा
0
IBPS PO SO Main Exam and Interview Result Declared

IBPS PO SO Main Exam and Interview Result Declared

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल (Patwari-Lekhpal) भर्ती का रिजल्ट (Result) जारी कर दिया है। इसके साथ ही पहले इस परीक्षा में पेपर लीक करने के 44 आरोपियों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। ईद की वजह से 23 अप्रैल को होने वाली सहायक लेखाकार परीक्षा स्थगित कर दी है जो कि सात मई को होगी।

बृहस्पतिवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि 12 फरवरी को आयोजित पटवारी-लेखपाल (Patwari-Lekhpal) परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। कुल रिक्त पदों के सापेक्ष लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों की अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा के लिए चुना गया है।

इसके बाद अंतिम चरण परिणाम जारी किया जाएगा। रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा का तिथिवार कार्यक्रम आयोग अलग से जारी करेगा।

पेपर लीक के 44 और अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध

आयोग ने पटवारी-लेखपाल (Patwari-Lekhpal) परीक्षा में नकल करने वाले 44 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। बैठक में अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों पर विचार किया गया। संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने के चलते आयोग ने सभी 44 अभ्यर्थियों को आयोग की आगामी परीक्षाओं से 05 वर्ष के लिए प्रतिवारित(डिबार) करने का निर्णय लिया है। इससे पहले उत्तराखंड जेई परीक्षा में नकल करने वाले 61 अभ्यर्थियों पर आयोग पांच साल का प्रतिबंध लगा चुका है। 105 अभ्यर्थी अगले 05 वर्षों तक आयोग की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

सहायक लेखाकार परीक्षा अब सात मई को

23 अप्रैल को सहायक लेखाकार परीक्षा का आयोजन होना था लेकिन इस दिन ईद का त्योहार होने की प्रबल संभावना है। अभ्यर्थियों के हित में अब यह परीक्षा को सात मई को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बाकी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथियों पर ही होंगी। आयोग नौ अप्रैल को प्रदेश में 624 केंद्रों पर फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा कराएगा, जिसमें 2,06,431 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) प्रारम्भिक परीक्षा 19 अप्रैल और उत्तराखंड न्यायिक सेवा (सिविल जज) परीक्षा 30 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जाएंगी।

Tags: Patwari-Lekhpal examPatwari-Lekhpal resultPatwari-Lekhpal updates
Previous Post

फाइनेंशियल प्लानिंग करते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Next Post

वरूण और सुयश ने चैलेंजर्स को घुटनो पर बैठाया, कोलकाता 81 रन से जीता

Writer D

Writer D

Related Posts

UPPSC 2024
Main Slider

UPPSC 2024 का अंतिम रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 6 महिलाएं

30/03/2026
bank of baroda
शिक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन पास वाले करें अप्लाई

28/03/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ में एआई की शुरुआत, 2 लाख छात्रों को मिलेगा भविष्य का आधार

26/03/2026
Rojgar Mela
शिक्षा

उत्तराखंड में नौकरी की बौछार: नामी कंपनियां देंगी रोजगार, जानें पूरी डिटेल्स

26/03/2026
Rajasthan Board 10th Result
Main Slider

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी

24/03/2026
Next Post
KKR

वरूण और सुयश ने चैलेंजर्स को घुटनो पर बैठाया, कोलकाता 81 रन से जीता

यह भी पढ़ें

rahul gandhi

लंदन में राहुल गांधी बोले- भारत की स्थिति अच्छी नहीं है, बीजेपी ने देश में छिड़का केरोसिन

21/05/2022
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

28/07/2023

रूस के हमलों से ‘कब्रगाह’ बना मारियुपोल, शहर में हर तरफ तबाही का मंजर

29/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version