• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वरूण और सुयश ने चैलेंजर्स को घुटनो पर बैठाया, कोलकाता 81 रन से जीता

Writer D by Writer D
07/04/2023
in खेल
0
KKR

KKR beat Royal Challengers Bangalore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। वरूण चक्रवर्ती (15 रन पर चार विकेट) और सुयश शर्मा (30 रन पर तीन विकेट) की घातक फिरकी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुरूवार को सितारों से सजी रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 81 रन से रौंद कर इंडियन प्रीमियर लीग में जीत का खाता खोला।

ईडन गार्डन मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स  (KKR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 204 रन बनाये जिसके जवाब में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम 17.4 ओवर मे 123 रन बना कर पवेलियन लौट गयी।

सलामी बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज (57) के बाद मध्यक्रम में रिंकू सिंह (46) और शार्दुल ठाकुर (68) ने तूफानी बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुये कोलकाता के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा कर चैलेंजर्स के सामने मजबूत चुनौती पेश की। शार्दुल ने मात्र 29 गेंद खेलकर नौ चौके और तीन आसमानी छक्कों के साथ अर्धशतकीय पारी खेली जबकि दूसरे छोर पर रिंकू ने उनका भरपूर साथ निभाते हुये 33 गेंद खेलकर दो चौके और तीन छक्के जड़े। इससे पहले गुरबाज ने छह चौकों और तीन छक्कों के साथ तेज शुरूआत करते हुये बैंगलोर के गेंदबाजों को छकाया। डेविड विली और करन शर्मा ने कोलकाता के दो दो विकेट चटकाये।

जीत के लिये 205 रनों का पीछा करने उतरी चैलेंजर्स को पहला झटका पारी के पांचवे ओवर में विराट कोहली (21) के तौर पर लगा, उन्हे सुनील नारायन ने बोल्ड आउट किया। उस समय टीम का स्कोर 44 रन था। अगले ही ओवर मे फाफ डु प्लेसिस (23) लेग स्पिनर वरूण चक्रवर्ती का शिकार बने। दोनो सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मध्यक्रम लडखडा गया और एक के बाद एक विकेटों का पतझड शुरू हो गया। बैंगलोर के छह बल्लेबाज अपने निजी स्कोर को दहाई तक ले जाने में असफल रहे,नतीजन टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पडा।

Tags: cricket newsIPLipl 2023kkrvsrcb
Previous Post

पटवारी-लेखपाल भर्ती का रिजल्ट जारी, 44 अभ्यर्थियों पर लगा प्रतिबंध

Next Post

शाइस्ता परवीन को तगड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
Shaista Parveen

शाइस्ता परवीन को तगड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें

Murder

भूपेंद्र हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

15/11/2023
explosion in cold storage

कोल्ड स्टोर में दो मजदूरों की मौत के मामले में संचालक के खिलाफ केस दर्ज

08/03/2021
CM Dhami

शारदा कॉरिडोर-आस्था, धरोहर और विकास का संगम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

24/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version