• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में लोग बीमारी से कम अपराधियों की गोली से ज्यादा मर रहे हैं : अखिलेश

Writer D by Writer D
21/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
जहरीली शराब का धंधा Poisonous liquor business

जहरीली शराब का धंधा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिव्यशक्तियां कोई असर नहीं दिखा रही हैं, उल्टे विकास विनाश में और शासन की चुस्ती सुस्ती में बदल गई है।

श्री यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार जनहित का कोई काम करने के बजाय कड़े बयान और कड़े कानून के नाम पर जनता को बहकाने का काम ही करती आयी है। उनसे न तो कोरोना संकट निबट पा रहा है और नहीं कानून व्यवस्था सुधर रही हैं। अपराधियों की दहशत में लोगों को नींद नहीं आ रही है।

उन्होने कहा “ कोई पूछे कि कोई कानून सख्त या लचीला कैसे हो सकता है। कानून तो कानून है उसे कैसे लागू किया जाता है। यह तो उसके लागू करने वाले पर निर्भर करता है। केवल सख्त बयान से तो कोई कानूनी पहल असरदार नहीं हो सकती है। भाजपा सरकार रोज-रोज नए-नए कानून की आड़ अपनी अकर्मण्यता पर पर्दा डालने के लिए ले रही है।”

जहरीली शराब पीने से पांच लोगो की मौत, गांव में मचा हड़कंप

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात यह हैं कि प्रदेश में अपराधी तांडव मचाए हुए हैं। उन्नाव के केसरी खेड़ा गांव में एक एनआरआई के बेटे का अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिरोजाबाद में एक युवक को गोली मारी गई तो बदायूं में एक ग्रामीण की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बुलन्दशहर में पुलिस के नकारेपन से एक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या कर ली तो वहीं एक दूसरी युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर ज़हर खाकर जान दे दी। भाजपा राज में पीड़िताओं के लिए जान देने के अलावा और रास्ता ही क्या बचा है।

उन्होने कहा कि लखनऊ में गुण्डा टैक्स न देने के चलते एक प्लास्टिक व्यापारी को मजबूरी में फांसी लगानी पड़ गई। देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में एक बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र के कर्मी को दबंगों ने गोली मारी और उसके पांच लाख 40 हजार रूपये लूट ले गए। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी को कुछ अवांछित तत्व परेशान कर रहे थे। परेशान होकर उसने घर में खुदकुशी कर ली। सोनभद्र में नाबालिग छात्रा से दुराचार हुआ।

श्री यादव ने कहा कि रोज होने वाली वारदातों पर शासन-प्रशासन का ध्यान शायद नहीं जाता है। वैसे भी भाजपा राज में गरीब किसान, नौजवान की बात नहीं सुनी जाती है। बात सुनी जाती है बड़े-बड़े पूंजीपतियों की। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। लोग बीमारी से कम अपराधियों की गोली से ज्यादा मर रहे हैं। बचाखुचा काम सरकार फर्जी एनकाउण्टर से कर देती है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश का कांग्रेस पर हमलाअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

मिट्टी कारीगरों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ माटी कला बोर्ड : सिद्धार्थनाथ

Next Post

आखिर चीन की दीवार को क्यों कहा जाता है ‘दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान’

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

राजनीतिक इस्लाम ने सनातन आस्था पर किया सबसे ज्यादा कुठाराघात: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

21/10/2025
deepika-dua-ranveer
Main Slider

‘कितनी क्यूट है…. दीपिका-रणवीर ने दिखाई बेटी दुआ की पहली झलक

21/10/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया… CM साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

21/10/2025
CM Yogi Adityanath's jibe at Akhilesh Yadav
Main Slider

कुछ लोगों का बचपना जीवनभर नहीं जाता… सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज

21/10/2025
CM Dhami
राष्ट्रीय

सीएम धामी ने पुलिस कार्मिकों को सौगात, दिया कई कल्याणकारी योजनाओं का गिफ्ट

21/10/2025
Next Post
china wall interesting facts

आखिर चीन की दीवार को क्यों कहा जाता है 'दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान'

यह भी पढ़ें

Nasal Spray

मास्क और पीपीई से ज्यादा कारगर है यह नोजल स्प्रे

19/08/2020
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने 46 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस पदकों से किया सम्मानित

15/08/2024
Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या आज, भूलकर भी न करें ये काम

02/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version