• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहरीली शराब पीने से पांच लोगो की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
20/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
poisonous liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फूलपुर कोतवाली के अमिलिया गांव में शु्क्रवार रात सरकारी देशी शराब के ठेके की शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है। आशंका जताई गई है कि शराब जहरीली थी। अधिकारी जांच कर रहे हैं कि सरकारी ठेके पर जहरीली शराब कैसे पहुंची।

अमिलिया गांव में अगरापट्टी की रहने वाली संगीता जायसवाल के नाम से देशी शराब का ठेका है। शुक्रवार देर शाम को शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा था। पीने के कुछ देर बाद अचानक कई लोग एक-एक कर जमीन पर गिरने लगे। यह देख वहां अफरातफरी गई। जहरीली शराब का शोर मचा तो अन्य लोगों ने बोतल फेंक दी। जमीन पर गिरे लोगों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।

इसमें बसंत लाल पटेल (55), शंभू नाथ मौर्य (55), राज बहादुर गौतम (50) निवासी अमिलिया व प्यारे लाल (48) निवासी खनसार माली का पूरा, राजेश गौड़ निवासी मैलहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सहारा समूह से 62 हजार करोड़ के भुगतान के लिए SEBI ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

पांच लोगों की मौत से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीण जहरीली शराब पीने से मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा भी कर रहे हैं। शराब पीने से पांच लोगों की मौत और तीन लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मौके पर सबसे पहले सीओ फूलपुर पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद मौके पर एसपी गंगापार धवल जायसवाल, एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी और डीएम भानु चंद्र गोस्वामी भी पहुंच गए।

पूछताछ में पता चला है की गांव में स्थित शराब के ठेके से ही मृतकों ने गुरुवार को देशी शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और सुबह से एक-एक कर चार लोगों की मौत हो गई। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटा है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सरकारी देशी शराब के ठेके से ली गई शराब की सैंपलिंग कर जांच के लिए लैब भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि शराब जहरीली थी या नहीं। फिलहाल पूरे मामले में जांच में पुलिस और प्रशासन जुटा है।

Tags: 5 killed after drinking poisonous liquorcrime newscrime news in hindipoisonous liquorpoisonous liquor casesprayagraj crime newsPrayagraj Newsup crime newsup news
Previous Post

सहारा समूह से 62 हजार करोड़ के भुगतान के लिए SEBI ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Next Post

शराब के नशे में धुत पिता ने चाकू से गोदकर की बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
Murder

शराब के नशे में धुत पिता ने चाकू से गोदकर की बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

arrested

75 लाख की अफीम के साथ दो मादक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

01/04/2021
Amit Shah Road Show

ममता मौत में भी करती हैं तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति : अमित शाह

11/04/2021
Surya

सूर्य ने तुला राशि में किया प्रवेश, इन राशि वालों का आएंगी परेशानियां

19/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version