• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांग्लादेश: दुर्गा पूजा मंडप में पेट्रोल बम से हमला, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/10/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Durga Puja

Durga Puja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका। पुराने ढाका के तांतीबाजार पूजा (Durga Puja) मंडप पर शुक्रवार रात पेट्रोल बम फेंका गया, साथ ही 4 लोगों को चाकू मार दिया गया। माना जा रहा है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं कर पा रही है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने तीन आरोपितों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

शुक्रवार नवमी की रात करीब आठ बजे पुराने ढाका के तांतीबाजार पूजा मंडप में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि श्रद्धालु-दर्शनार्थियों की भीड़ में उपद्रवी दुर्गापूजा मंडप में घुसे और देवी प्रतिमा के सामने पेट्रोल बम फेंक कर भाग गए।

कोतवाली थाना ओसी मोहम्मद इनामुल हसन ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शुरुआत में श्रद्धालुओं ने तीन लोगों को पकड़ा था जिनसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरे मंडप में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चार लोगों को मेडफोर्ड मेडिकल में भर्ती कराया गया। बाकियों को दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर बाकी आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तांतीबाजार पूजा (Durga Puja) मंडप पर पेट्रोल बम फेंका गया लेकिन वह फटा नहीं। उससे पहले पूजा मंडप के पीछे तीन लुटेरों ने एक महिला से सोने की चेन लूटने की कोशिश की। जब आगंतुकों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने चारों को चाकू मार दिया और भाग गए। चाकूबाजी में चार लोग घायल हो गये। उनकी पहचान झंटू (45), मोहम्मद सागर (38), मोहम्मद खोकोन (35) और जनैक व्रत (26) के रूप में हुई है। दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

इसी बीच लुटेरों ने भागते समय मंडप में स्थित दुर्गा प्रतिमा के सामने पेट्रोल बम फेंक दिया लेकिन वह फटा नहीं। पुलिस ने घटनास्थल से पेट्रोल बम बरामद कर उसे कोतवाली थाने ले गयी।

ओसी मोहम्मद इनामुल हसन ने बताया कि गिरफ्तार तीनों की पहचान आकाश (23), मोहम्मद हृदय (23) और मोहम्मद जिबान (19) के रूप में हुई है।

Tags: bangladesh newsDurga Pujainternational News
Previous Post

ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई, क्यूट तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

Next Post

रेल हादसे पर भड़के राहुल गांधी, बोले- कितने परिवारों के तबाह होने पर जागेगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

18 US soldiers killed in Iran war
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान युद्ध के आंकड़ों पर यू-टर्न! आलोचना के बाद पेंटागन ने अपडेट किया डेटाबेस

27/07/2026
The US bombed Iranian military bases.
अंतर्राष्ट्रीय

रुक नहीं रहे बाइडेन के फाइटर जेट्स! ईरान के सैन्य ठिकानों पर फिर भारी बमबारी

22/07/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

जंग के बीच ईरान में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

20/07/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Next Post
Rahul Gandhi

रेल हादसे पर भड़के राहुल गांधी, बोले- कितने परिवारों के तबाह होने पर जागेगी सरकार

यह भी पढ़ें

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत

23/11/2021

आज जम्मू पहुंचेगी महबूबा मुफ्ती, पार्टी प्रतिनिधिमंडलों से करेंगी मुलाक़ात

05/11/2020
Anna Hazare

‘… अगर गलती की है तो सजा होनी चाहिए’, केजरीवाल को मिले समन पर बोले अन्ना हजारे

15/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version