• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेहरान में अली खामेनेई के आवास पर 250 मुजाहिदों ने किया हमला

Writer D by Writer D
25/02/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Ayatollah Ali Khamenei

Ayatollah Ali Khamenei

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ali Khamenei) के सरकारी आवास पर हमले की खबर है। यह हमला पीपुल्स मुजाहिदीन नामक संगठन ने किया है। संगठन का कहना है कि हमला करने वाले उसके 100 सदस्यों को ईरान की सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ सदस्यों की हत्या भी की गई है। 1979 इस्लामिक क्रांति के बाद यह पहली बार है, जब ईरान के सुप्रीम लीडर के घर पर सुनियोजित तरीके से कोई हमला किया गया है।

बीबीसी फारसी के मुताबिक सोमवार (23 फरवरी) को एमईके के 250 मुजाहिदों ने मध्य तेहरान में इस्लामी गणराज्य के नेता के कार्यालय और आवास पर हमला किया। सभी मुजाहिद आधुनिक हथियारों से लैस थे। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने सिर्फ 4 लोगों के पकड़े जाने की पुष्टि की है।

मुजाहिद्दीन संगठन का दावा है कि खामेनेई (Ali Khamenei) के आवास पर हमले के दौरान ईरान के कई सैनिक भी मारे गए। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य अहमद बख्शायेश अर्देस्तानी का कहना है कि इस्लामिक गणराज्य को कमजोर दिखाने के लिए कुछ हमले हो सकते हैं, लेकिन खामेनेई आवास पर हमले को लेकर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

पीपुल्स मुजाहिद्दीन संगठन (MEK) क्या है?

1965 में शाह पहेलवी शासन के खिलाफ लड़ने के लिए इस संगठन का गठन हुआ था। 1979 के इस्लामिक क्रांति के दौरान इस संगठन ने बड़ी भूमिका निभाई। 1990 तक ईरान में इस संगठन का दबदबा था, लेकिन अयातुल्ला खामेनेई से मतभेद के बाद इस पर बैन लगा दिया गया।

साल 2002 में इस संगठन ने पहली बार दुनिया के सामने ईरान के परमाणु कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। संगठन का नेतृत्व मैरियम रजावी करते हैं, जो ईरान को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाना चाहते हैं।’ MEK का यह हमला इसलिए भी अहम है, क्योंकि लंबे वक्त से ईरान में विपक्ष का स्पेस खाली है।

Tags: Ali Khamenei
Previous Post

मैं न होता तो… भारत-पाक युद्ध पर ट्रंप ने फिर किया दावा

Next Post

मैक्सिकन कपल ने हिंदू रीति रिवाज से की शादी, काशी में लिए सात फेरे

Writer D

Writer D

Related Posts

Floods in the Modi Khola River in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में मोदीखोला नदी में आई बाढ़, अन्नपूर्णा मंदिर का आधा हिस्सा और दो पुल बहे

14/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Next Post
Mexican couple marries in Kashi as per Hindu rituals

मैक्सिकन कपल ने हिंदू रीति रिवाज से की शादी, काशी में लिए सात फेरे

यह भी पढ़ें

नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव Nitin Gadkari Corona Positive

कोरोना संकट में एमएसएमई सेक्टर पैदा करेगा 5 करोड़ नई नौकरियां

16/08/2020
LG Anil Baijal

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना पॉज़िटिव, खुद को किया आइसोलेट

30/04/2021
Laughing Buddha

मुख्य द्वार पर रखें ये मूर्ति, घर में चुंबक की तरह खींचा आएगा धन

10/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version