• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एपस्टीन फाइल्स मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई, King Charles III का भाई गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/02/2026
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Andrew Mountbatten

Andrew Mountbatten

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एपस्टीन मामले में नाम जुड़ने के बाद दुनिया की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही घटना में ब्रिटेन के राजा King Charles III के छोटे भाई, पूर्व प्रिंस Prince Andrew माउंटबेटन को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। BBC के मुताबिक ब्रिटेन की स्पेशल पुलिस ने पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित वुड फार्म से उन्हें हिरासत में लिया, जहां सादे कपड़ों में पहुंचे आठ पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की।

Thames Valley Police ने बताया कि नॉरफॉक निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है। आरोप है कि एंड्रयू (Andrew Mountbatten) ने यौन अपराधी रहे Jeffrey Epstein को गोपनीय सरकारी दस्तावेज उपलब्ध कराए, जिनकी कड़ी में यह कार्रवाई की गई। इसी विवाद के चलते उन्होंने अक्टूबर 2025 में ड्यूक ऑफ यॉर्क का खिताब भी छोड़ा था।

दिवंगत महारानी Queen Elizabeth II और Prince Philip के पुत्र एंड्रयू पहले ही अमेरिका में दर्ज सेक्सुअल एब्यूज के मामलों और Virginia Giuffre के आरोपों के कारण विवादों में रहे हैं, हालांकि वह इन सभी आरोपों से लगातार इनकार करते आए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कई स्थानों पर तलाशी ली जा रही है और मामला फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है, इसलिए किसी भी तरह की अटकलों से बचने की अपील की गई है।

कौन हैं एंड्रयू माउंटबेटन (Andrew Mountbatten) ?

65 साल के एंड्रयू (Andrew Mountbatten) स्वर्गीय क्वीन एलिजाबेथ-II और प्रिंस फिलिप की तीसरी संतान हैं। ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकार में उनका वर्तमान में आठवां स्थान है। वह किंग चार्ल्स III और रॉयल प्रिंसेज एनि के छोटे भाई हैं। उनकी शादी सारा फर्गुसन से हुई है, जिसके बाद वह डचेज ऑफ यॉर्क बन गई थीं पर तलाक के बाद सारा फर्गुसन को यह उपाधि छोड़नी पड़ी थी।

एंड्रयू और सारा की दो बेटियां हैं। इनका नाम प्रिंसेस बीट्रिस और प्रिंसेस यूजिनी है। एंड्रयू ने 22 साल रॉयल नेवी में बिताए हैं। 1982 के फाल्कलैंड युद्ध के दौरान उन्होंने एक हेलिकॉप्टर पायलट के तौर पर काम किया। वह साल 2001 में एक्टिव सर्विस से कमांडर के रैंक के साथ रिटायर हो गए। बाद में साल 2010 में उनको रीयर एडमिरल और साल 2015 में वाइस एडमिरल के पद पर मानद पदोन्नति मिली थी।

नेवी की सेवा के अलावा एंड्रयू (Andrew Mountbatten) ने डिप्लोमैटिक की भूमिका निभाई है। यूके की सरकार ने उनको इंटरनेशनल ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट के लिए स्पेशल रीप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया था। साल 2011 से 2019 के बीच वह शाही परिवार के सदस्य के रूप में काम करते रहे और राजा की ओर से विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते रहे।

Tags: Andrew Mountbatten
Previous Post

600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी, जापान की भविष्य की रेल तकनीक से होंगे रूबरू

Next Post

पद्मावत एक्सप्रेस में खुलेआम छलके जाम, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Padmavat Express

पद्मावत एक्सप्रेस में खुलेआम छलके जाम, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

CM Dhami

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026

LJA की लखनऊ इकाई के चुनाव हेतु दूसरे दिन भी भरे गए फार्म, इस दिन होगा मतदान

23/10/2021
instant glow

झटपट निखार के लिए इस्तेमाल करें ये फेस मास्क

17/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version