वास्तु शास्त्र में घर में पौधा लगाने का बड़ा महत्व माना गया है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में पौधों को लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होने लगती है। हालांकि वास्तु में इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि घर में सभी पौधों को लगाना शुभ नहीं होता है। कुछ पौधे अहितकारी भी होते हैं। वहीं, अगर शुभ पौधों की बात करें तो यूं तो तुलसी, शमी, बेलपत्र आदि को घर में लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन इसके अलावा एक और पौधा भी है जिसे घर में लगाने से ऐसा माना जाता है कि हर इच्छा की पूर्ति होती है। आइये जानते हैं इस पौधे के बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से विस्तार से।
वास्तु शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि मनोकामनाओं को पूरा करने वाला पौधा और कोई नहीं बल्कि मधुकामिनी (Madhukamini) है जिसे इंग्लिश में ऑरेंज जैस्मिन कहते हैं।
इस पौधे को घर में लगाने से इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। वास्तु के अनुसार, मधुकामिनी (Madhukamini) पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। यह दिशा शुभ होती है।
वास्तु शास्त्र कहता है कि मधुकामिनी (Madhukamini) पौधा अगर घर में हो तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर की नकारात्मकता भी कम होती है। इसके अलावा, मधुकामिनी पौधा घर में लगाने से दांपत्य जीवन का क्लेश दूर होता है। वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां नष्ट हो जाती हैं।
इस पौधे को घर में लगाने से पति-पत्नी के संबंधों में मिठास आती है और ससुराल पक्ष से भी रिश्ते मजबूत बने रहते हैं। इसके प्रभाव से तनाव भी कम होता है।









