• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल

Writer D by Writer D
17/08/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Surya Grahan

surya grahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का एक विशेष महत्व माना गया है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीत से गुजरता है या सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है, जिसके कारण पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश घरती पर कम या पूरी तरह से गायब हो जाता है, इस घटना को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कहा जाता है। आमतौर पर साल में 1 सूर्य ग्रहण ही लगता है लेकिन इस साल 2024 में दो सूर्य ग्रहण और दो ही चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था, जिसका विशेष प्रभाव अमेरिका और उसके पास के देशों में देखने को मिला था लेकिन यह भारत में नहीं दिखा था। ऐसे में साल के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं कि यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कब लगने वाला है और क्या इस बार ये ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? ऐसे में आइए इस लेख में साल के दूसरे सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर जानकारी बारे में विस्तार से जानते हैं।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) होगा रिंग ऑफ फायर

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 2024 अक्टूबर में लगेगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढकता, जिससे सूर्य का बाहरी हिस्सा एक चमकदार रिंग के रूप में दिखाई देता है। भारत में इसे न देख पाने की स्थिति में, लोग ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से इसको देख सकते हैं।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कब लगेगा 2024

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लग रहा है। इस दिन हिंदू कैलेंडर में अश्विन मास की अमावस्या तिथि होगी। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण रात को 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होकर और 3 अगस्त तड़के 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण कुल मिलाकर लगभग 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा।

दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं

इस साल का पहला सूर्य भारत में नहीं दिखाई दिया था और अब हैरान करने वाली ये है कि इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं नजर आने वाला है। ऐसा होने का मुख्य कारण यह है कि ग्रहण भारतीय समयानुसार रात के समय में लगेगा।

कहां दिखाई देगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)

अब ऐसे में लोग जानना चाहते होंगे कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा तो दुनिया के किन-किन देशों में दिखाई देगा। ब्राजील, कूक आइलैंड, चिली, पेरू, अर्जेंटीना, मैक्सिको, होनोलूलू, फिजी, उरुग्वे, अंटार्कटिका, न्यूजीलैंड, आर्कटिक, ब्यूनस आयर्स और बेका आइलैंड आदि देशों में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण दिखेगा।

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के सूतक काल का समय

सामान्य तौर पर सूतक काल उस अवधि को कहा जाता है जब सूर्य ग्रहण लगा होता है। शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण लगने के ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस बार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल का भी मान्य नहीं होगा। जब सूतक के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। साथ ही इस दौरान पूजा-पाठ भी करने से बचते हैं। सूतक काल में मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं और ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर को गंगाजल से पवित्र करके ही फिर कपाट खोलते हैं।

Tags: last Surya GrahanSurya Grahan 2024Surya Grahan DateSutak kaal
Previous Post

घर में लगाएं ये पौधा, हर इच्छा की हो सकती है पूर्ति

Next Post

Raksha Bandhan: भाई की राशि के रंग के अनुसार बहनें बांधें राखी, समृद्धि आती है

Writer D

Writer D

Related Posts

Satish Mahana
Main Slider

‘क्या मैं अध्यक्ष की कुर्सी के योग्य हूं?’ हंगामे पर छलका सतीश महाना का दर्द

05/08/2026
Shivpal Yadav
Main Slider

BJP-RSS आतंकियों को देती है ट्रेनिंग, शिवपाल यादव ने लगाए गंभीर आरोप

05/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

कल जो सदन में हुआ, उससे मैं दुखी और निराश हूं: सतीश महाना

05/08/2026
Devendra Mahto broke his water fast.
Main Slider

रांची आंदोलन में बड़ा मोड़! वांगचुक की बात मान गए देवेंद्र, तोड़ा Water Fast

05/08/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
Next Post
Raksha Bandhan

Raksha Bandhan: भाई की राशि के रंग के अनुसार बहनें बांधें राखी, समृद्धि आती है

यह भी पढ़ें

CM Yogi

शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी

06/03/2026
Know the first Ekadashi date of May and read the method of worship

जानिए मई महीनें की पहली एकादशी तिथि और पढ़िए पूरी पूजा विधि

05/05/2021

थप्पड़ कांड: निलंबित SP गौरव सिंह को सरकार ने किया बहाल

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version