• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेल प्रतिभा का प्रदर्शन, साथ मे यूपी की कला-संस्कृति का दर्शन

Writer D by Writer D
17/05/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
khelo india university games

khelo india university games

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) में प्रतिभाग करने आ रहे खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ उत्तर प्रदेश की कला-संस्कृति के दर्शन का भी अवसर प्राप्त होगा। गोरखपुर की मेजबानी में रामगढ़ताल में 27 से 31 मई तक होने वाली रोइंग प्रतियोगिता में शामिल होने आ रहे खिलाड़ी यूपी की खास नृत्य कलाओं व लोकगायन का आनंद भी ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा है कि खेलो इंडिया गेम्स (Khelo India University Games) के प्रतिभागी यूपी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की बदली तस्वीर के भी साक्षी बनें। उन्हें यहां की विशिष्ट कलाओं को भी समझने का अवसर मिले। इसी के अनुरूप अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल की देखरेख में संपूर्ण आयोजन की रूपरेखा भी तय की गई है। तैयार कार्ययोजना के मुताबिक खेलो इंडिया के मेजबान शहरों में प्रतियोगिता के साथ ही खिलाड़ियों के लिए सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जायेगा। इसमें विभिन्न विधाओं के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

गोरखपुर में रोइंग प्रतियोगिता रामगढ़ताल में होगी तो उसके समीप स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या के आयोजन की जिम्मेदारी उप निदेशक संस्कृति, डॉ मनोज गौतम को दी गई है। डॉ मनोज गौतम के अनुसार गोरखपुर में खेलो इंडिया के प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग दिन मयूर नृत्य, राई नृत्य, धोबिया नृत्य, इंद्रासनी नृत्य, कथक नृत्य व लोकगायन के कार्यक्रम होंगे। इसके लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।

देश के 24 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी आएंगे गोरखपुर

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों के मुताबिक रोइंग प्रतियोगिता में 2000 मीटर व 500 मीटर के लिए पुरूष वर्ग में 8-8 और महिला वर्ग में 7-7 इवेंट होंगे। गोरखपुर के रामगढ़ताल में होने वाले इन सभी 30 इवेंट में देश के अलग अलग 24 विश्वविद्यालयों के कुल 471 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। साथ में कोच व सपोर्टिंग स्टाफ भी होंगे। जिन विश्वविद्यालयों से खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है उनमें एलएन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, गुरु काशी विश्वविद्यालय पंजाब, केआईआईटी भुवनेश्वर, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ रहुरी महाराष्ट्र, एमआईटी आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय पुणे, उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पीपुल्स एजुकेशन सोसायटी (पीईएस) विश्वविद्यालय बंगलुरु, पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर, श्री रामचंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च चेन्नई, सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय कोलकाता, सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे, मद्रास विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली, राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज, कलकत्ता विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, केरला विश्वविद्यालय, यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी नासिक, भारती विद्यापीठ पुणे, खुशाल दास विश्वविद्यालय राजस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र शामिल हैं।

GIS की तरह भव्य होगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन

स्थानीयता का पुट देते हुए इसी तरह के सांस्कृतिक आयोजन वाराणसी, नोएडा और लखनऊ में भी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दौरान होंगे।

Tags: cm yogiKhelo India University GamesLucknow News
Previous Post

गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में योगी सरकार ने कायम किया रिकॉर्ड

Next Post

सीएम धामी ने किया 120 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने किया 120 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

यह भी पढ़ें

gulabi gang

गुलाबी गैंग ने बनाया ‘झपट्टामार’ दल, महिलाओं पर की ज्यादती तो गैंग करेंगा पुलिस के हवाले

22/02/2021
lal ingh chaddha

चोटिल होने के बावजूद ‘लाल सिंह चड्ढा’ की लगातार शूटिंग कर रहे हैं आमिर खान

30/10/2020
Venkaiah Naidu वेंकैया नायडू

वेंकैया नायडू बोले- पर्यावरण एवं विकास में संतुलन जरुरी

29/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version