• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी का कांग्रेस की नाकामियों पर हमला, बोले- देवभूमि में कोई जगह नहीं

Writer D by Writer D
10/11/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, हिमाचल प्रदेश
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुल्लू/मंडी/ऊना। हिमाचल प्रदेश की जनता के बीच लोकप्रिय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोला। हर रैली में जनता से मुखातिब होकर उन्होंने राम मंदिर,  हर घर तिरंगा, कोरोना में फ्री में टेस्ट, वैक्सीन व राशन के जरिए केंद्र व राज्यों में भाजपा सरकारों के कार्यों की चर्चा की तो 55 वर्ष में कांग्रेस की नाकामियों को लोगों के सामने रखा औऱ कहा कि देवभूमि में कांग्रेस के लिए कोई जगह नहीं है। आस्था, सुशासन व विकास की नई इबारत लिखकर वे लोगों से मुखातिब हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के कुशल मार्गदर्शन और जयराम ठाकुर के नेतृत्व की सराहना कर भाजपा की लहर को 12 नवंबर को वोट में बदलने का आह्वान किया। हिमाचल की जनता ने ‘शेर का स्वागत’  का संबोधन कर उन्हें हर सीट से कमल का फूल खिलाने का आश्वासन दिया।

बंजार विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी व विधायक सुरेंद्र शौरी के समर्थन में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सबसे पहले यहां पूजन-अर्चन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है। मैं भारत की आत्मा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण व बाबा विश्वनाथ की भूमि उत्तर प्रदेश से आया हूं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का तेजी से निर्माण हो रहा है। 500 वर्षों से आपकी अभिलाषा और देश का संघर्ष पीएम मोदी के दृढ़संकल्प की बदौलत पूरा हो रहा है। 2023 के अंत में रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। राम मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत विकसित व सुरक्षित बन गया है। हिमाचल के रणबांकुरों ने सीमा की सुरक्षा में प्राणों की बाजी लगा दी। अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराने से भारत के जवानों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट किया गया।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि हिमाचल का सौभाग्य है कि पीएम मोदी इसे दूसरा घर मानते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी यहीं के सपूत हैं, इसलिए आपकी भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। यह पहली बार हुआ है कि डबल इंजन की सरकार के कारण हर अन्नदाता को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। हिमाचल में हर घर नल की योजना साकार हो रही है। हर गरीब को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है। कोरोना में फ्री में टेस्ट, उपचार, वैक्सीन व 80 करोड़ लोगों को राशन मिला। कांग्रेस की सरकार होती है तो यह सब नहीं होता। यदि दिल्ली से सरकार भेजती भी तो कांग्रेस यह सब चटकर जाती। राजीव गांधी ने भी कहा था कि दिल्ली से 100 रुपये भेजता हूं, नीचे 10 रुपये पहुंचता है।

देश व हिमाचल में बुलेट ट्रेन की तरह हो रहा विकास

बल्ह विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व विधायक इंद्र सिंह गांधी के पक्ष में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि देश व हिमाचल में एक जैसी पार्टी होने के कारण बुलेट ट्रेन की तरह विकास हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। दुनिया की किसी भी समस्या का समाधान भारत के बिना असंभव है। जिस ब्रिटेन ने 200 वर्ष तक भारत पर राज किया, आज उसे पछाड़कर भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। आज भारत की सीमा पर अतिक्रमण किया तो हिमाचल के वीर बांकुरे दुश्मन की सीमा में घुसकर एयर व सर्जिकल स्ट्राइक कर छक्के छुड़ा देंगे। नया भारत बिना रुके, डिगे व झुके विकास की यात्रा को बढ़ाता है।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव में भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने के लिए पंच प्रण की बात कही थी। यह विकसित भारत के निर्माण, विरासत के सम्मान, गुलामी के अंश को समाप्त करने, राष्ट्रीय एकता व एकीकरण तथा हर नागरिक को देश व समाज के प्रति कर्तव्य के बोध को लेकर है। सीएम ने कहा कि भारत विकसित होगा तो हर नागरिक की आय बढ़ेगी, खुशहाली व रोजगार मिलेंगे। अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ, केदारपुरी का पुनरुद्धार व महाकाल में महालोक का निर्माण भी विरासत का सम्मान है।

सीएम ने कहा कि पहले नारा चलता था कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान व दो निशान नहीं चलेंगे। पीएम मोदी ने एक झटके में धारा 370 समाप्त कर दिया। आज बल्ह का नौजवान कश्मीर में मकान ले सकता है।

अपील, 2022 से 2027 तक भी विनोद कुमार पर करें विश्वास

नाचन विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने 2012 से 17  और 17से 22 तक विनोद कुमार पर विश्वास किया। अब मैं फिर अपील करने आया हूं कि आप 22 से 27 तक भी उनपर विश्वास करेंगे। देश में आतंकवाद, अलगाववाद,  नक्सलवाद समाप्त हो रहा है। संकट के समय नागरिकों के साथ सरकार को कैसे रहना चाहिए, कोरोना काल में आपने देखा होगा। हिमाचल नई ऊंचाइयों पर चढ़ रहा है। हिमाचल के बिलासपुर में एम्स बन गया। हर जनपद में एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है। जब कांग्रेस कुछ नहीं कर सकती तो उसे वोट क्यों देना। सीएम ने कहा कि यूपी की आबादी 25 करोड़ है। 403 विधानसभा में से कांग्रेस केवल 2 सीट जीती है। राम नाम सत्य के लिए भी 4 लोग चाहिए। वहां 2 भी नहीं है। जब कांग्रेस यूपी में चारों खाने चित हो गई तो देवभूमि में कांग्रेस के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

डबल इंजन की सरकार जो कहती, करती है

गगरेट विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी व विधायक राजेश ठाकुर मां चिंतपूर्णी के पावन धाम को नमन करता हूं। कांग्रेस ने जिस देश को 55 वर्ष में पिछलग्गू बना दिया था, मोदी ने उसे 8 वर्ष में अग्रणी बना दिया है। भाजपा के लिए 135 करोड़ जनता ही परिवार है, जबकि कांग्रेस के लिए उनका कुनबा ही परिवार है। डबल इंजन की सरकार जो कहती है, वह करती है। भारत की प्रतिष्ठा के लिए हर कार्य हो रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पूछा कि कांग्रेस होती तो क्या राम मंदिर का निर्माण होता,  क्या धारा 370 समाप्त हो पाती, क्या कोरोना में वैक्सीन व राशन मिल पाता, हिमाचल में हर घर नल की योजना लागू होती, आयुष्मान योजना का लाभ मिलता। जब उत्तराखंड में त्रासदी आई थी, तो यह लोग कहां थे। जब कांग्रेस शिक्षा-स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं नहीं दे सकती तो उसे समर्थन ही क्यों। सीएम ने कार्यकर्ताओं से सभी बूथ पर भारी मतदान कराने का आह्वान किया।

Tags: cm yogiElection newshimachal pradesh electionshp assembly election
Previous Post

महुआ शराब पीकर टल्ली हुआ हाथियों का झुंड, घंटों सोते रहे गजराज

Next Post

मॉरीशस में भी उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों की गूंज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
CM Yogi

मॉरीशस में भी उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों की गूंज

यह भी पढ़ें

UP Board

JEE Main सेशन 2 रिजल्‍ट घोषित, ऐसे चेक करें स्‍कोरकार्ड

29/04/2023
Bihar Public Service Commission recruitment

बिहार लोक सेवा आयोग में LDC के पदों पर भर्ती, 12वीं पास अभ्यर्थी करें आवेदन

16/03/2021
AK Sharma

हड़ताल से उपजी समस्याओं का हो चुका समाधान: ए के शर्मा

20/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version