• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में योगी सरकार ने कायम किया रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
17/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mukhyamantri Jan Arogya Abhiyan

Mukhyamantri Jan Arogya Abhiyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के विजन को मिशन के रूप में यूपी में क्रियान्वित कर रही योगी सरकार (Yogi Government) को गरीबों के बेहतर स्वास्थ्य के मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। सीएम योगी के निर्देश पर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM JAY) की समीक्षा की। इसमें सामने आए तथ्यों से स्पष्ट है कि प्रदेश में तेजी के साथ गरीबों के स्वास्थ्य कल्याण को उठाए जा रहे कदमों का परिणाम दिखने लगा है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अंत्योदय अन्न योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान (Mukhyamantri Jan Arogya Abhiyan) और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की समीक्षा में जो तथ्य सामने आए हैं, वो योगी सरकार के निरंतर प्रयासों का ही नतीजा है।

लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा एबी पीएम जेएवाई

बात आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की करें तो बीते पांच वित्तीय वर्ष में सरकार ने प्रदेश के 1.16 करोड़ परिवारों को इससे लाभान्वित करने का संकल्प लिया है। सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि प्रदेश में अब तक 68.92 लाख परिवारों को इससे आच्छादित किया जा चुका है। ये लक्ष्य का 59.01 प्रतिशत है। इसी प्रकार सरकार ने 5.83 करोड़ लाभान्वितों का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें से लगभग दो करोड़ गरीबों को आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया गया है। इसमें भी पूर्व अनुमोदित कार्डों की संख्या 17 लाख 36 हजार 311 है, जिसमें अब तक 2171 करोड़ की राशि दी जा चुकी है।

Mukhyamantri Jan Arogya Abhiyan में 8 लाख से ज्यादा कार्ड जारी

इसी प्रकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान (MMJAA) में प्रदेश के 8.43 लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें से अबतक 3.79 लाख परिवारों को जोड़ा जा चुका है। जोकि लक्ष्य का लगभग 45 प्रतिशत है। इसी प्रकार कुल लाभान्वितों की संख्या 30.15 लाख तय की गई है, जिसमें से 8 लाख से अधिक को एमएमजेएए कार्ड जारी भी हो चुके हैं।

आचार संहिता हटते ही यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 15 एसीपी का हुआ ट्रांसफर

यूपी के हापुड़ में 100 प्रतिशत गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जोड़ने का बड़ा लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इसी क्रम में अमरोहा में 69 प्रतिशत, शामली में 66, गाजियाबाद में 65, बरेली में 63, आजमगढ़ में 63, मुजफ्फरनगर में 62, बागपत में 61, हाथरस में 59 और अंबेडकर नगर में 57 प्रतिशत परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत कवर कर लिया गया है।

लाखों मजदूर परिवारों को भी मिला आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ

ऐसे ही अंत्योदय अन्न योजना के 36.34 लाख लाभार्थी परिवारों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है, जिसमें से अबतक 26.83 लाख परिवारों को इस योजना से जोड़ने में सफलता मिल चुकी है। ये लक्ष्य का 73.80 प्रतिशत है। इसके अलावा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत मजदूरों के 11.65 लाख परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है, जिसमें से 7.86 लाख परिवारों को इससे आच्छादित किया जा चुका है। ये लक्ष्य का 67.52 प्रतिशत है। सरकार की ओर से अबतक 11,67,332 मजदूरों को पंजीकृत किया जा चुका है।

साल दर साल अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही योगी सरकार

दअरसल, 2018 में शुरू हुई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने यूपी में साल-दर साल बड़े पैमाने पर गरीब परिवारों को योजना से जोड़ने का कार्य निर्धारित समय में पूरा किया है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में जहां 28,28,792 कार्ड जारी किये गये, वहीं 2019-20 में 65,29,407 कार्ड जारी किये गये।

कोविड काल के दो साल में क्रमश: 2020-21 में 44,06,370 और 2021-22 में 41,53,905 कार्ड जारी किये गये। वहीं 2022-23 में सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 89,06,573 आयुष्मान भारत कार्ड उत्तर प्रदेश की गरीब जनता के स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जारी किये गये हैं।

Tags: Ayushman cardLucknow NewsMukhyamantri Jan Arogya AbhiyanPM janarogya abhiyanup news
Previous Post

आचार संहिता हटते ही यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 15 एसीपी का हुआ ट्रांसफर

Next Post

खेल प्रतिभा का प्रदर्शन, साथ मे यूपी की कला-संस्कृति का दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Next Post
khelo india university games

खेल प्रतिभा का प्रदर्शन, साथ मे यूपी की कला-संस्कृति का दर्शन

यह भी पढ़ें

mahant nritya gopaldas

महंत नृत्य गोपालदास की सेहत में सुधार, मेंदाता ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

06/12/2020

मुस्लिम महिलाओं को जंजीरों में देखकर हैरान हुए लोग, सामने आई ये बात

23/08/2021
Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए 422 ने दी परीक्षा

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version