• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी…, हरियाणा में बोले पीएम मोदी

Writer D by Writer D
14/09/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को कुरुक्षेत्र, हरियाणा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान है, ये गुरु गोविंद सिंह जी की छठी पातशाही की धरती है। यहां श्री गुरु गोविंद सिंह जी की चरण पड़े हैं। ऐसी पावन धरती से मैं आपसे फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं।

उन्होंने (PM Modi) कहा, मैं आज हरियाणा के लोगों के बीच आया हूं, आप लोग इस गरीब के बेटे को आशीर्वाद दीजिए, भाजपा को आशीर्वाद दीजिए…फिर एक बार भाजपा सरकार। हमारे हरियाणा के लोग जुबान के बड़े पक्के होते हैं। एक बार जो वादा कर दिया… वो कर दिया। भाजपा ने भी हरियाणा से यही सीखा है और मैंने तो हरियाणा की रोटी खाई है। भाजपा जो कहती है, वो करके जरूर दिखाती है।

मैंने कहा था कि इस बार भाजपा सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपए के नए काम शुरू करवा दिए हैं। भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के घरों को भी मंजूर किया है। ये गरीब के सपनों का लॉन्चिंग पैड होगा। मैंने ये भी कहा था कि हम देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम कर रहे हैं और बीते साल में 1 करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं।

पीएम आवास में हुआ नन्हे मेहमान का आगमन, गौमाता ने नव वत्सा को दिया जन्म

इसके साथ ही कहा, देश के बुजुर्गों को दी गई गारंटी…मोदी ने पूरी कर दी है। मैं हरियाणा के सभी भाइयों-बहनों से कहूंगा कि आप अपने बाल-बच्चों का ध्यान रखिए, आपके माता-पिता की चिंता आपका ये बेटा, आपका ये भाई कर रहा है। हरियाणा में भाजपा सरकार पूरे सेवा भाव से काम कर रही है। बीते वर्षों में हरियाणा निवेश के मामले में, कमाई के मामले में देश के टॉप राज्यों में पहुंचा है। मुझे इस बात का गर्व होता है।

हमने कांग्रेस की सरकार का वो दौर देखा है… विकास का पैसा सिर्फ एक जिले तक सीमित रह जाता था। इतना ही नहीं, वो पैसा किस-किस के जेब में जाता था, इसको भी हरियाणा का बच्चा-बच्चा जानता है। भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा है। भाजपा सरकार के आने से पहले यहां आधे घरों में नल कनेक्शन नहीं था। आज हरियाणा करीब-करीब शत प्रतिशत नल से जल वाला राज्य बन रहा है। जनता की परेशानी से, जनता की समस्याओं से कांग्रेस को कभी कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी देश में और कोई नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है… उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाती है। सच्चाई ये है कि ये झूठ के अलावा कुछ नहीं है। अगर कांग्रेस में दम है, तो वो कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी किसान योजनाएं क्यों नहीं लागू करती? कर्नाटक और तेलंगाना में विकास के सारे काम ठप्प हैं। कांग्रेस कट्टर बेईमान पार्टी है।

Tags: haryana assembly electionskurkshetra newspm modi
Previous Post

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अब अपनी आय बढ़ने पर भी काम कर रही ग्राम पंचायतें

Next Post

अचानक ढह गया तीन मंजिला मकान, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Haridwar Kumbh
राजनीति

हरिद्वार कुंभ -2027 के लिए रेलवे ने की तैयारियां

12/05/2026
ODOP CFC
उत्तर प्रदेश

ODOP CFC को जनभागीदारी से जोड़ने पर योगी सरकार का जोर

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

12/05/2026
CM Nayab Singh Saini
राजनीति

गुड़गांव कैनाल के साथ लगेंगे 50 शैलो ट्यूबवेल, मुख्यमंत्री ने दी 621.90 लाख की मंजूरी

12/05/2026
Next Post
house collapsed

अचानक ढह गया तीन मंजिला मकान, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

यह भी पढ़ें

Operation Sindhu

Operation Sindhu: इजरायल से 326 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे

24/06/2025
Vande Bharat Express

वंदे भारत से घटीं दूरियां, बढ़ा उत्तर प्रदेश का जुड़ाव

09/11/2025
kangna ranaut

कंगना रनौत का बयान- ‘फिल्म के लिए डायरेक्टर और एक्टर को करना होता है खुश’

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version