• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है ये बजट: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
01/02/2024
in राजनीति, Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मोदी सरकार का दूसरा अंतरिम बजट एक घंटे से भी कम समय में पेश कर दिया। अपने भाषण में निर्मला सीतारमण ने सरकार की विभिन्न पहलों, योजनाओं, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण और पर्यटन सहित अन्य चीजों के बारे में बात की। वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया और उनका पूरा जोर इंफ्रास्ट्रक्चर और सोशल फेयर स्कीम्स पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वित्त मंत्री के भाषण के समापन के बाद अपनी सरकार के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए, इसे देश के भविष्य के निर्माण का बजट बताया।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि आज का अंतरिम बजट समावेशी होने के साथ-साथ नवोन्वेषी भी है। इस बजट में निरंतरता का विश्वास है। उन्होंने कहा, ‘ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभों- युवा, गरीब, महिला और किसान… सभी को सशक्त करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। मैं वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं’।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ‘हम एक बड़ा लक्ष्य तय करते हैं, उसे प्राप्त करते हैं और फिर उससे भी बड़ा लक्ष्य अपने लिए तय करते हैं। गांवों और शहरों में गरीबों के लिए हमने 4 करोड़ से अधिक घर बनाए और अब हमने 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है। आज जिस इनकम टैक्स की नई स्कीम की घोषणा की गई, उससे मध्यम वर्ग के एक करोड़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछली सरकारों ने सामान्य मानवी के सिर पर दशकों से ये बहुत बड़ी तलवार लटका कर रखी थी’।

लगातार कम हो रहा निर्मला सीतारमण के बजट स्‍पीच का टाइम, इस बार लिया सिर्फ इतना समय

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि यह बजट युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। आज के बजट में देश में रिसर्च और इनोवेशन को मजबूत करने के लिए एक फंड बनाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।

पूंजीगत व्यय में 11,11,111 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक वृद्धि का बजट भी सुनिश्चित किया गया है। रूफटॉप सोलर कैम्पेन में 1 करोड़ परिवारों को मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। सरकार को अतिरिक्त बिजली बेच कर लोगों को 15-20 हजार प्रतिवर्ष की आय होगी।

Tags: budgetbudget 2024delhi newsfinanace ministerNational newsNirmla Sitharamanpm modi
Previous Post

जिस कंपनी में एमएस धोनी करते हैं काम, वहां ED ने की छापेमारी

Next Post

रेड सिग्नल पार कर गई शिवगंगा एक्सप्रेस, रेलवे विभाग में मचा हड़कंप; ऐसे टला बड़ा हादसा

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
Next Post
Sivaganga Express

रेड सिग्नल पार कर गई शिवगंगा एक्सप्रेस, रेलवे विभाग में मचा हड़कंप; ऐसे टला बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें

ब्राह्मण समाज का हित सपा में सुरक्षित : कुशल तिवारी

22/02/2022
Adhir Ranjan Choudhary

अधीर रंजन ने बीजेपी को दी चुनौती, हिम्मत है तो 2024 के चुनाव से पहले PoK छीनकर लाओ

07/12/2023
CM Yogi

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पांच गुना तक वृद्धि का निर्णय: मुख्यमंत्री

24/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version