• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिस कंपनी में एमएस धोनी करते हैं काम, वहां ED ने की छापेमारी

Writer D by Writer D
01/02/2024
in खेल
0
MS Dhoni

MS Dhoni

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी (MS Dhoni) जिस कंपनी में काम करते हैं, उस पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक, चेन्नई में हेडक्वार्टर वाली सीमेंट कंपनी इंडिया सीमेंट्स ( India Cements ) के दफ्तर पर ED की टीम तलाशी ले रही है। पिछले कई सालों से एमएस धोनी (MS Dhoni) इस कंपनी के साथ जुड़े हैं। असल में इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड ही इंडियन प्रीमियर लीग में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक है।

इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड ( India Cements ) के मालिक एन श्रीनिवासन हैं, जो पूर्व में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही लंबे समय तक तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन में भी श्रीनिवासन का राज चलता रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ED की ये छापेमारी फेमा कानून (FEMA- फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के तहत की जा रही है, जिसका संबन्ध विदेशी पैसे के लेन-देन से है। कंपनी के एमडी एन श्रीनिवासन के घर पर भी ED की टीम मौजूद है।

2008 में खरीदी थी IPL फ्रेंचाइजी

करीब 7700 करोड़ रुपये की मार्केट कैप वाली इंडिया सीमेंट्स ( India Cements ) ने 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई की फ्रेंचाइजी खरीदी थी। तब फ्रेंचाइजी ने इसके लिए 9 करोड़ डॉलर से ज्यादा फीस बीसीसीआई को दी थी। साथ ही पहली ही नीलामी में एमएस धोनी को सबसे ऊंची कीमत पर खरीदकर अपना कप्तान नियुक्त किया था। इसके बाद से ही धोनी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और टीम के कप्तान रहे हैं।

पांच फरवरी को योगी सरकार पेश करेगी बजट, 12 फरवरी तक चलेगा सत्र

चेन्नई के कप्तान के रूप में एमएस धोनी (MS Dhoni) की सफलता और श्रीनिवासन से उनके करीबी संबन्धों के कारण ही 2012 में इंडिया सीमेंट्स में उन्हें एक कर्मचारी के रूप में शामिल कर लिया गया। तब धोनी को कंपनी में वाइस-प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) के तौर पर नियुक्त किया गया था। उस वक्त के अपॉइंटमेंट लेटर के मुताबिक, धोनी को तब 43,000 रुपये के बेसिक पे स्केल पर रखा गया था और अलग-अलग भत्तों के साथ उन्हें 1.70 लाख से ज्यादा की मंथली सैलरी मिलती थी।

क्रिकेट से श्रीनिवासन का लंबा रिश्ता

जहां तक कंपनी के मालिक और मैनेजिंग डाइरेक्टर श्रीनिवासन की बात है तो उनका भी क्रिकेट से लंबा रिश्ता रहा है। वो लंबे समय तक तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं 2011 से 2013 तक वो बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे थे। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में कदम रखा था, जहां वो इसके पहले चेयरमैन बने थे। इस पद पर वो 2014 से 2015 तक बने रहे।

Tags: cricket newsED raidindia cements limitedIPLIPL 2024ms dhonisports news
Previous Post

पांच फरवरी को योगी सरकार पेश करेगी बजट, 12 फरवरी तक चलेगा सत्र

Next Post

2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है ये बजट: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

28/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
Next Post
PM Modi

2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है ये बजट: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

युवा, महिला, किसान एवं गरीब का सर्वांगीण विकास ही हमारी नीतियों का केन्द्र बिन्दु : CM भजनलाल शर्मा

08/01/2025
yogi

चिकित्सा क्षेत्र में व्यवसाय नहीं सेवा का भाव होना जरूरी : सीएम योगी

15/05/2022
CM Dhami

CM धामी की उपस्थिति में किये गये तीन महत्वपूर्ण समझौते

04/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version