• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओलंपिक खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री ने की मुलाकात, कहा- पेरिस गया हर खिलाड़ी चैंपियन

Writer D by Writer D
15/08/2024
in Main Slider, खेल
0
pm modi met the olympic players

pm modi met the olympic players

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को अपने आवास सात लोक कल्याण मार्ग में पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। प्रधामंत्री ने सभी के साथ अलग–अगल तस्वीरें खिंचवाई और बाद में उनके साथ संवाद भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने कहाकि पेरिस ओलंपिक में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत कर बेहद खुशी हुई। खेलों के दौरान उनके अनुभव सुने और खेल मैदान पर उनके कारनामों की सराहना की। पेरिस गया हर खिलाड़ी चैंपियन है। भारत सरकार खेलों को समर्थन देना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उच्च गुणवत्ता वाली खेल संरचना का निर्माण हो।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास में पेरिस ओलंपिक में भाग लेकर लौटे खिलाड़ियों से मुलाकात की

ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी आज लालकिले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल हुए। इस दौरान वे अपनी ओलंपिक पोशाक में रहे। उन्होंने इस दौरान केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न हस्तियों से मुलाकात की।

‘दुष्कर्म जैसा पाप करने वाले को फांसी की सजा हो’, पीएम मोदी ने इशारों में बंगाल की घटना को लेकर जताया गुस्सा

उल्लेखनीय है कि भारत ने 2024 पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत ने इस बार कुल 6 पदक हासिल किए। इनमें 1 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीता, जिससे वह ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। मनु भाकर ने शूटिंग में दो कांस्य पदक हासिल किए, एक व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में और दूसरा मिक्स्ड टीम इवेंट में। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। अमन सेहरावत ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता और वह ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय पहलवान बने। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास में पेरिस ओलंपिक में भाग लेकर लौटे खिलाड़ियों से मुलाकात की

लाल किले की प्रचीर से प्रधानमंत्री (PM Modi)  ने अपने भाषण में ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और आने वाले पैराओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए तैयारी कर रहा है।

Tags: Paris Olympicspm modisports news
Previous Post

मां भारती की सेवा ही वीर सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि: CM भजनलाल शर्मा

Next Post

सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Writer D

Writer D

Related Posts

Semolina
फैशन/शैली

खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय

29/04/2026
CM Dhami
Main Slider

“अब नारी चुप नहीं रहेगी”—मुख्यमंत्री की मशाल यात्रा से चेतावनी

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर पर CM धामी का सफर, ढाई घंटे में पहुंचे देहरादून

28/04/2026
Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें

तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव साइकिल से पहुंचे विधान सभा, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का किया विरोध

26/02/2021
accident

NH-30 पर खड़े हाईवा में घुसा तेज रफ्तार ट्राला, मौके पर ड्राइवर की दर्दनाक मौत

23/05/2021
Birni Aankhi

उत्तराखंड के अपने ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज हुई फ़िल्म “बिरणी आंखी”

17/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version