• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के अपने ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज हुई फ़िल्म “बिरणी आंखी”

Writer D by Writer D
17/01/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Birni Aankhi

Birni Aankhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के पहले ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर गढवाली फिल्म “बिरणी आंखी” (Birni Aankhi) आज रिलीज हुई, इसी के साथ उत्तराखंड की क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंचाने की कोशिश में आज एक नया अध्याय जुड गया हैं। बिरणी आंखी, गढवाली फिल्म का पोस्टर टिसर सॉन्ग कोटद्वार में 03 जनवरी को रिलीज हुआ था और आज ये फिल्म हम सबके बीच दस्तक दे चुकी हैं।

इस फिल्म के निर्माता दीपक देव सागर और निर्देशक फैसल सैफी हैं, वही मुख्य कलाकारो में कोटद्वार के सूरज कोटनाला, शिवानी भटट, अंशूल भारद्वाज ने अपने अभिनय से सबको आकर्षित कर गहरी छाप छोड़ी हैं। फिल्म के निर्माता दीपक देव सागर और निर्देशक फैसल सैफी ने ‘बिरणी आंखी’ (Birni Aankhi) फिल्म में अपने अनुभव और कौशल से एक ऐसी कहानी परदे पर उखेरी हैं जो दिल को छू लेने वाली हैं, साथ ही फिल्म में मुख्य कलाकारों सूरज कोटनाला, शिवानी भटट, अंशूल भारद्वाज ने अपने अपने किरदार को एक जोरदार तरीके से पेश किया हैं जो की फिल्म में दिखाई दे रहा हैं।

इस फिल्म की शूटिंग कोटद्वार के निकट के क्षेत्रों के साथ ही दुगड्डा, लैंसडाउन, आमसौड, फतेहपुर और दिल्ली में की गई है। फ़िल्म “बिरणी आंखी” (Birni Aankhi)  पहाड़ की ज़िंदगी, रिश्तों की गहराई और मानवीय संवेदनाओं को बेहद सशक्त तरीके से प्रस्तुत करती है। कहानी आम पहाड़ी लोगों के संघर्ष, प्रेम और आत्मसम्मान को दर्शाती है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सक्षम है। फ़िल्म “बिरणी आंखी” (Birni Aankhi) अब “वीडियोज अलार्म” ऐप और पर उपलब्ध है, जिसे दर्शक कभी भी और कहीं भी देख सकते हैं। फ़िल्म से जुड़े कलाकारों और टीम को उम्मीद है कि दर्शकों का प्यार और समर्थन उत्तराखंडी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

इस फिल्म की सबसे खास बात ये है की यह फिल्म सिनेमा हॉल में नहीं बल्कि उत्तराखंड के अपने पहले ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज हुई हैं, जिसको आप अपने फ़ोन या टीवी पर घर बैठकर ही परिवार के साथ देख सकते हैं. “वीडियोज अलार्म” ओटीटी को भारत सहित 18 देशों में देखा जा रहा है, जो कि अपने आप में ओटीटी की लोकप्रियता को दर्शाता है, ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर अब तक असगार, मीठी मां कु आर्शीवाद, रत्ब्याण, धरती म्यारा कुमाऊं की, शहीद जैसी फिल्मे रिलीज हो चुकी हैं, और आने वाले दिनों में आपको और भी कई नई फिल्म देखने को मिलेगी। ये ऐप आपके एंड्रॉइड फ़ोन, आईओएस फ़ोन और एंड्रॉइड टीवी पर भी उपलब्ध हैं. जिसको आप मात्र 99 रुपए प्रतिवर्ष में देख सकते हैं.

उत्तराखण्ड के सुदूरवर्ती इलाकों में सिनेमा हॉल न होने के चलते इस ओटीटी “वीडियोज अलार्म” ने गाँव-गाँव तक अपनी पहुँच बनाकर एक नए डिजिटल युग का आगाज कर दिया है, गढ़वाल, कुमाऊँ और जौनसार की खुशबू लिए उत्तराखंड का अपना पहला ओटीटी “वीडियोज अलार्म” अपनी संस्कृति और बोली भाषा को प्रदेश ही नहीं देश विदेश में भी पहुँचाने का काम कर रहा हैं. . “वीडियोज अलार्म” उत्तराखंड का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय कलाकारों, निर्देशकों और कहानियों को प्राथमिकता देता है। इस प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंडी फ़िल्में, वेब सीरीज़, म्यूज़िक और शॉर्ट फ़िल्में लगातार दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

Tags: Birni AankhiOTT
Previous Post

चीन में वायरस की वापसी! स्कूल बना हॉटस्पॉट, 100 से ज्यादा छात्र संक्रमित

Next Post

ईरान में बड़ा एक्शन: आंदोलन की महिला नेता गिरफ्तार, हिंसा भड़काने की है मास्टरमाइंड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

22/10/2026
Next Post
Iran Protest

ईरान में बड़ा एक्शन: आंदोलन की महिला नेता गिरफ्तार, हिंसा भड़काने की है मास्टरमाइंड

यह भी पढ़ें

amitabh bachhan

अमिताभ बच्चन के इस फैन ने इकट्ठा की हैं उनकी 7000 से ज्यादा तस्वीरें

11/10/2020
arrested

लिंग परीक्षण करने वाले ‌गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, साथी मशीन लेकर फरार

09/06/2021
Train

सपने में ट्रेन छूटती दिख रही है तो हो जाएं सतर्क, हो सकती हैं ये बड़ी घटनाएं

15/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version