• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लिंग परीक्षण करने वाले ‌गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, साथी मशीन लेकर फरार

Writer D by Writer D
09/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गाजियाबाद
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। हरियाणा के गुरूग्राम और गाजियाबाद की पीसीपीएनडीटी (गर्भ धारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक विनियमय तथा दुरुपयोग) टीम ने मंगलवार को इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना के ईडब्ल्यूएस फ्लैट में अवैध रूप से संचालित पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण का लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

टीम ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी का एक साथी अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर फरार हो गया।

सीएमओ एनके गुप्ता ने बताया कि पीसीपीएनडीटी टीमों ने मौके से दिल्ली के नगलू राया निवासी कुलदीप पुत्र राजसिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसका साथी कपिल पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर आया था।

वह बाइक से मशीन लेकर भाग गया। गाजियाबाद पीसीपीएनडीटी टीम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने मौके से ही मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उप जिला अधिकारी लोनी को सूचित किया और थाना टीला मोड़ में एफआईआर दर्ज करा दी है।

एसीएमओ डॉ त्यागी ने बताया कि प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण कानूनी अपराध है। प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक एक्ट-1996 के तहत जन्म से पूर्व शिशु के लिंग की जांच पर पाबंदी है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड या अल्ट्रासोनोग्राफी कराने वाले जोड़े, या करने वाले चिकित्सक, लैब कर्मी को तीन से पांच साल की सजा और 10 से 50 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

Tags: crime newsGaziabad Newsup news
Previous Post

मनरेगा सूचना पट गिरने से महिला की मौत, मचा हडकंप

Next Post

दवा कारोबारी ने परिवार संग की थी खुदकुशी, आरोपी सूदखोर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Next Post

दवा कारोबारी ने परिवार संग की थी खुदकुशी, आरोपी सूदखोर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Land for Job Scam

Land for Job Scam: लालू-राबड़ी समेत छह आरोपियों की मिली जमानत

04/10/2023
Sanjay Nishad

यूपी चुनाव में मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए भाजपा : संजय निषाद

23/06/2021
cm manohar lal

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 7500 सूक्ष्म सिंचाई प्रदर्शनी का किया लोकार्पण

28/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version