• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन युद्ध में मारे गए मासूमों को दी श्रद्धांजलि, हुए भावुक

Writer D by Writer D
23/08/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए बच्चों की याद में निर्मित स्मारक पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जाकर मासूमों को श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृति को नमन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी अत्यंत भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि युद्ध बच्चों के लिए अत्यंत विनाशकारी होता है।

दोनों नेताओं ने शहीद बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और उसके परिणामों पर चर्चा की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के साथ मुलाकात के बाद कहा कि मेरी भारतीय प्रधानमंत्री से गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान मैंने रूसी हमले में मारे गए बच्चों को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘हर देश में बच्चों को सुरक्षित जीने का अधिकार है। हमें इसे निश्चित रूप से संभव बनाना होगा।’’

इससे पहले कीव पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मोदी पोलैंड से कड़ी सुरक्षा में करीब 10 घंटे तक ट्रेन से यात्रा करके राजधानी कीव पहुंचे। स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री अपने होटल पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि कीव में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बापू के आदर्श सार्वभौमिक हैं और लाखों लोगों को आशा देते हैं। हम सभी मानवता के लिए उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करें।

प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय यात्रा पर कीव पहुंचे हैं। यह एक ऐतिहासिक यात्रा है। दोनों देशों के बीच 30 वर्ष पूर्व राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा है। यह यात्रा नेताओं के बीच हाल की उच्चस्तरीय बातचीत पर आधारित होगी।

पीएम मोदी ने जेलेंस्की को लगाया गले, भावुक हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति

यूक्रेन की यात्रा से पहले पोलैंड में संवाददाताओं से बातचीत में मोदी ने कहा कि उनका इरादा युद्ध पर चर्चा करने का है। जहां तक भारत का प्रश्न है तो वह दो युद्धरत देशों के साथ अपने देश के संबंधों को लेकर काफी सावधानी बरत रहा है। रूस भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार बना हुआ है। मोदी ने पिछले महीने मास्को का दौरा किया था। अब यूक्रेन की उनकी यात्रा को दोनों के देशों के मध्य युद्ध के शान्तिपूर्ण समाधान हेतु पहल की दृष्टि से भी देखा जा रहा है।

अब से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित यूक्रेन का समर्थन करने वाले देशों के कई नेताओं ने कीव का दौरा किया है। मोदी की यात्रा इस संघर्ष पर तटस्थ रुख वाले किसी देश के नेता की सर्वाेच्च प्रोफ़ाइल युद्धकालीन यात्रा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन संघर्ष पर भारत की स्थिति है कि कूटनीति और बातचीत ही संघर्ष को हल कर सकती है और इसी से स्थायी शांति हो सकती है। भारत का मानना है कि स्थायी शांति केवल दोनों पक्षों को स्वीकार्य विकल्पों के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है और इसके लिए बातचीत नितांत आवश्यक है। इसके लिए भारत सभी हितधारकों के साथ जुड़ाव जारी रखे हुए है।

Tags: international Newspm modivolodymyr zelensky
Previous Post

काठमांडू बस हादसे में अब तक 27 की मौत, रेसक्यू जारी

Next Post

आ गया सिद्धू मूसेवाला का नया सांग ‘अटैच’, इस दिन होगा रिलीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Ukraine attacked Russia's largest oil refinery
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन ने किया रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला

14/09/2025
Anti-immigration protest in London
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के बाद अब इस देश में विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लाखों प्रदर्शंकारी

14/09/2025
KP Shama Oli
अंतर्राष्ट्रीय

एक्शन में सुशीला कार्की, पूर्व PM ओली के खिलाफ FIR दर्ज

13/09/2025
rape
अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में सिख महिला से रेप, नस्लीय टिप्पणी भी की

13/09/2025
Major terrorist attack on Pakistani army
अंतर्राष्ट्रीय

सुरक्षा बलों की चौकी पर आतंकी हमला, 12 सैनिकों की मौत

13/09/2025
Next Post
Sidhu Moosewala

आ गया सिद्धू मूसेवाला का नया सांग ‘अटैच’, इस दिन होगा रिलीज

यह भी पढ़ें

जनता बोलती नहीं समय आने पर अपना फैसला करती है : सीएम योगी

26/10/2021
kareena kapoor

प्रेग्नेंट Kareena Kapoor ने मां के हाथों करायी सिर की ‘मालिश’, पोस्ट हुआ वायरल

31/10/2020
अक्षय और मानुषी

‘पृथ्वीराज’ के सेट से आई अक्षय और मानुषी की जोड़ी की पहली तस्वीर

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version