• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

40 साल से किचन में बेकार पड़ा था फूलदान, बेचा तो मिले इतने करोड़ रुपए

Writer D by Writer D
19/05/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Chinese vase

Chinese vase

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। 18वीं सदी का एक ‘बेहद दुर्लभ’ चीनी फूलदान (Chinese vase) जो लगभग चार दशकों से एक परिवार की रसोई में रखा था, उसे अब 1.2 मिलियन पाउंड (लगभग 11 करोड़ 53 लाख रुपए) में बेचा गया है।

लगभग 2 फीट लंबा, नीला-चमकता हुआ चांदी और गिल्ट के बने फूलदान (Chinese vase) को पिछले मालिक के दिवंगत पिता ने खरीदा था, जो एक सर्जन थे। उन्होंने 1980 के दशक में इस फूलदान को सिर्फ इसलिए खरीदा क्योंकि उन्हें यह आकर्षक लगा था।

इससे पहले इसके मालिक को इस फूलदान (Chinese vase) की कीमत नहीं पता थी। वह बस इसे घर में सजावट के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। यह फूलदान ब्रिटेन के मिडलैंड्स में रहने वाले एक परिवार के किचन की शोभा बढ़ा रहा था।

इस फूलदान (Chinese vase) में हल्का क्रैक आने के बाद परिवार ने इसे किचन से हटाकर डायनिंग रूम में रखने का फैसला किया। वहीं पर एक एंटीक एक्सपर्ट की नजर पड़ने के बाद उस परिवार को इस फूलदान के महत्व का पता चला।

1.3 करोड़ में बिका सिर्फ एक नोट, जानें आखिर क्या है खास

उसी एंटीक एक्सपर्ट ने इस फूलदान (Chinese vase) के बेस (निचला हिस्सा) पर 18वीं सदी के राजा क्वियानलोंग के समय की 6 अक्षर की मोहर देखी। इसके बाद उन्होंने बताया कि यह संभवतः 18 वीं शताब्दी के मध्य में किंग महल के हॉल में प्रदर्शित किया गया था।

जिसके बाद मालिक ने इसे न्यूबरी, बर्कशायर के नीलामीकर्ता ड्रूवेट्स के साथ बिक्री के लिए रखा। पहले इसकी कीमत 1,00,000 पाउंड से 1,50,000 पाउंड (लगभग 96 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ 44 लाख रुपए) तक ही बताई जा रही थी।

लेकिन एक सुपर-रिच चीनी ने इसे 1।2 मिलियन पाउंड (लगभग 11 करोड़ 53 लाख रुपए) में खरीदा। वो अपनी खोई हुई विरासत को वापस खरीदने के लिए उत्सुक थे, जिसकी वजह से उन्होंने इस फूलदान पर इतनी रकम खर्च की।

51 साल बाद बनेगी राजेश खन्ना-अमिताभ की ‘आनंद’ की रीमेक

फूलदान (Chinese vase) सोना और चांदी जड़ा है और इस पर ‘आठ अमर’ प्रतीक लगाए गए हैं जिसे दीर्घायु होने और घर में समृद्धि होने का प्रतीक माना जाता है।

Tags: # world newsamazing newschina newsinternational News
Previous Post

सिद्धू को बड़ा झटका, 34 साल पुराने मामले में मिली इतने साल की सजा

Next Post

विश्व की बड़ी कंपनियां यूपी में रखेंगी अपना डेटा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Kerala Paratha
Main Slider

आज बनाए ये डिश, डिनर को मिलेगा शाही अंदाज

21/06/2026
Next Post
Data Center

विश्व की बड़ी कंपनियां यूपी में रखेंगी अपना डेटा

यह भी पढ़ें

लॉकडाउन lockdown

देश के इस राज्य ने लॉकडाउन 30 सितंबर तक बढ़ाया

30/08/2020
share market

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 512 अंक उछला

03/06/2022
nurse slapped the doctor

डेथ सर्टिफिकेट को लेकर नर्स ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, चिकित्सक ने भी पीटा

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version