• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काठमांडू बस हादसे में अब तक 27 की मौत, रेसक्यू जारी

Writer D by Writer D
23/08/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Indian passenger bus falls into Marsyangdi river

Indian passenger bus falls into Marsyangdi river

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। नेपाल के तनहुं जिले के आइना पहाड़ा में दर्दनाक बस हादसा (Bus Accident) हो गया। एक भारतीय टूरिस्ट बस हाईवे से करीब 150 मीटर नीचे मार्स्यांगदी नदी में जा गिरी। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 43 लोग सवार थे। टूरिस्ट बस पोखरा के रिसॉर्ट से काठमांडू की ओर जा रही थी। भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा कि पोखरा से काठमांडू जा रही एक भारतीय पर्यटक बस जिसमें 43 भारतीय सवार थे वह 150 मीटर नीचे नदी में गिर गई। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 53 FT 7623 था।

इस हादसे (Bus Accident) को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि नेपाल यात्रा पर गए सभी लोग महाराष्ट्र के भुसावल के धरनगांव इलाके के रहने वाले थे। वे पर्यटन के उद्देश्य से नेपाल गए थे। सभी लोग गोरखपुर से बसों के जरिए रवाना हुए थे।

उन्होंने कहा कि पोखरा से काठमांडू के लिए 3 बसें निकलीं। इनमें 104 लोग सवार थे। इन तीन बसों में से एक बस मर्स्यांगदी नदी में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। गिरीश महाजन ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार नेपाल के संबंधित अधिकारियों और दूतावास के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि भुसावल विधायक संजय सावकारे और भाजपा जिला अध्यक्ष अमोल जावले नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। वे नेपाल में जाकर व्यवस्थाएं संभाल लेंगे।

नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी UP नंबर की बस नदी में गिरी, 14 की मौत

पीटीआई के मुताबिक सशस्त्र पुलिस बल (APF) के डिप्टी एसपी शैलेंद्र थापा ने बताया कि दुर्घटना स्थल से 27 शव बरामद किए गए हैं। जबकि घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक नेपाल सेना का एक MI 17 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए एक मेडिकल टीम के साथ तनहुं जिले के अंबू खैरेनी में दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है।

पोखरा के गंडकी प्रांत पुलिस ऑफिस की ओर से कहा गया है कि हादसे में बचाए गए लोगों में से कई लोग बोलने की हालत में नहीं हैं। पहाड़ी इलाकों के कारण नेपाल की नदियां आम तौर पर तेज़ बहती हैं। पिछले कुछ दिनों में भारी मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। जिससे मलबे को देखना और भी मुश्किल हो गया है।

Tags: international NewsKathmandu Bus Accidentnepal news
Previous Post

कुलदीप यादव ने शेन वार्न को दी श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर लिखा ये दिल छूने वाला संदेश

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन युद्ध में मारे गए मासूमों को दी श्रद्धांजलि, हुए भावुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Columbia Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

कोलंबिया में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 132 की मौत के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित

11/08/2026
Next Post
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन युद्ध में मारे गए मासूमों को दी श्रद्धांजलि, हुए भावुक

यह भी पढ़ें

Vaishali Express

वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, 19 यात्री घायल; इटावा में 12 घंटे में दूसरी घटना

16/11/2023

पहाड़ी सड़क से ट्रक पलटा, चालक समेत दो की मौत

02/02/2021
warner kohli

आज डेविड वॉर्नर की टीम का सामना विराट कोहली की टीम से, सनराइजर्स ने जीता टॉस

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version