• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी राजधर्म का पालन करते हुए योगी सरकार को बर्खास्त करें : पप्पू यादव

Desk by Desk
03/10/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Pappu Yadav

Pappu Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव शनिवार को देश में बेटियों से हो रही जबर्दस्ती के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान श्री यादव ने हाथों जंजीर व काला कपड़ा पहनकर और आंखों पर पट्टी बांधकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। पप्पू यादव ने कहा कि इस देश में लोकतंत्र के चारों खंभे डरे हुए हैं। मेरी मांग है कि हरेक परिस्थिति में उच्च न्यायालय की निगरानी में हाथरस केस की जांच हो।

भभुआ, बक्सर और गया के मामलों की भी जांच हो

उन्होंने हाथरस की घटना के लिए योगी सरकार को आड़े हाथों लेने के साथ-साथ बिहार के भभुआ, बक्सर और गया में बेटियों से हुई जबर्दस्ती के मामलों की स्पीड ट्रायल की मांग की। पप्पू यादव और उनके कार्यकर्ताओं ने जुर्म मत करो-जुर्म मत सहो, दलितों पर जुल्म बंद करो और योगी सरकार शर्म करो जैसे नारे लिखी तख्तियां के साथ प्रदर्शन किया। जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि जदयू-भाजपा और महागठबंधन को सत्ता की चिंता है, जबकि उनके गठबंधन पीडीए को देश के दलितों और लोकतंत्र बचाने की चिंता है।

हाथरस कांड पर ममता बनर्जी बोलीं- कोरोना से बड़ी महामारी है बीजेपी

उन्होंने हाथरस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजधर्म का पालन करते हुए यूपी के योगी आदित्यनाथ की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार बलात्कारियों और गुंडों को बचा रही है। उत्तर प्रदेश में दलितों की आजादी छीनी जा रही है।

उन्होंने कहा कि हाथरस में हुई वारदात के खिलाफ पूरा देश सड़कों पर है। इस बार यह लड़ाई आर-पार की होगी। पीडीए इसके लिए संघर्ष करता रहेगा। आगामी चुनाव में महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी। महिलाओं पर नजर उठाने वालों की जगह जेल में होगी। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार भी महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रही हैं। इस बार के चुनाव के बाद यह कमी हम पूरी करेंगे। हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस करेगी।

Tags: pappu yadavpm narendra modiजन अधिकार पार्टीजन अधिकार पार्टी के अध्यक्षपप्पू यादवपीएम मोदी
Previous Post

हाथरस कांड पर ममता बनर्जी बोलीं- कोरोना से बड़ी महामारी है बीजेपी

Next Post

हाथरस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करें योगी : अनुप्रिया पटेल

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

हाथरस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करें योगी : अनुप्रिया पटेल

यह भी पढ़ें

Kuldeep Sengar

कुलदीप सिंह सेंगर को ‘सुप्रीम’ झटका, कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश किया रद्द

15/05/2026
Home Guards

निर्वाचन ड्यूटी पर जाने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को किया जाएगा अग्रिम भुगतान

19/04/2024
राहुल गांधी Rahul Gandhi

मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया- देश और घर, दोनों का! : राहुल

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version