• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्वाचन ड्यूटी पर जाने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को किया जाएगा अग्रिम भुगतान

Writer D by Writer D
19/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Home Guards

Home Guards

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । लोकसभा चुनावों की तैयारियों के साथ ही उत्तर प्रदेश शासन मतदान से जुड़े कर्मियों का भी पूरा ध्यान रख रहा है। इसी क्रम में शासन की ओर से लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 ड्यूटी करने वाले होमगार्ड्स (Home Guards) स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) के ड्यूटी भत्ते के अग्रिम भुगतान की स्वीकृति दे दी गई है। इसके तहत निर्वाचन ड्यूटी में तैनात किए जाने वाले होमगार्ड्स (Home Guards) को ड्यूटी भत्ते के मद में प्राविधानित धनराशि का 40 प्रतिशत अग्रिम के रूप में भुगतान किया जाएगा। पूरे प्रदेश में इस व्यवस्था को लागू किए जाने से निर्वाचन ड्यूटी में जाने वाले होमगार्ड्स को काफी राहत मिलेगी। इसके माध्यम से वह ड्यूटी पर जाने से पूर्व अपने परिजनों की जरूरतों को पूर्ण कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।

40 प्रतिशत धनराशि का अग्रिम के रूप में होगा भुगतान

प्रदेश में आम चुनाव समेत किसी भी संवेदनशील परिस्थितियों में सिक्योरिटी फोर्सेज के साथ-साथ होमगार्ड्स (Home Guards) स्वयंसेवक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बिना हथियार के भी यह बल बाह्य सुरक्षा की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता है। इसी वजह से हर बार चुनाव में इनकी भी ड्यूटी लगाई जाती है। इस बार गृह जनपद के साथ-साथ इन्हें दूसरे जनपदों में भी चुनाव ड्यूटी पर भेजे जाने की तैयारी है।

होमगार्ड विभाग के मंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि इस बार लोकसभा आम चुनाव में करीब 50 हजार होमगार्ड्स (Home Guards) की विभिन्न चरणो में चुनाव ड्यूटी लगाई जाएगी। ऐसे में होमगार्ड्स विभाग द्वारा होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को अग्रिम भुगतान दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस क्रम में शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के इनकम एक्सपेंडीचर के तहत प्राविधानित धनराशि 2634 करोड़ 39 लाख रुपए की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है।

अब लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन ड्यूटी पर नियोजित किए जाने वाले होमगार्ड्स (Home Guards)  स्वयंसेवकों के ड्यूटी भत्ते के भुगतान के लिए इस धनराशि का 40 प्रतिशत अग्रिम के रूप मे निकालकर होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के बैंक खातों के माध्यम से भुगतान किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

धन आहरित करने वाले सरकारी अधिकारी करेंगे समायोजन

हालांकि इस संबंध में शासन द्वारा कुछ शर्तों का भी उल्लेख किया गया है। इसके अंतर्गत वित्तीय नियम संग्रह में दी गई व्यवस्था के अनुसार जो सरकारी कर्मचारी व अधिकारी धन को आहरित करेगा, वही उसके समायोजन के लिए भी जिम्मेदार होगा तथा यदि कोई क्षति होती है तो उसके लिए भी संबंधित सरकारी कर्मचारी व अधिकारी जिम्मेदार होगा। इसके अतिरिक्त विभागाध्यक्ष द्वारा पिछले स्वीकृत किए गए समस्त एडवांस और अब स्वीकृत किए जा रहे एडवांस के समायोजन की स्थिति से शासन/वित्त विभाग को प्रत्येक दशा में अवगत कराया जाएगा।

कल जारी होगा UP Board का रिजल्ट, जानें चेक करने का तरीका

समायोजन सुनिश्चित हो जाने के उपरांत ही अगले एडवांस का प्रस्ताव किया जाएगा। ब्याज की देयता के संबंध में विभागाध्यक्ष अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करेंगे। साथ ही विभागाध्यक्ष प्रश्नगत धनराशि को स्टेट जेम पूल एकाउंट के अलावा किसी अन्य खाते में नहीं रखेंगे।

Tags: Lok Sabha Electionslok sabha elections 2024Lucknow Newsup news
Previous Post

कल जारी होगा UP Board का रिजल्ट, जानें चेक करने का तरीका

Next Post

हितग्राहियों से सीधी बात कर मुख्यमंत्री लेते हैं रोज फीडबैक

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

हितग्राहियों से सीधी बात कर मुख्यमंत्री लेते हैं रोज फीडबैक

यह भी पढ़ें

Israeli Attack

गाजा में नए साल की खूनी सुबह, इजराइली हमले में 17 फिलिस्तिनियों की मौत

01/01/2025
petrol

11वें दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव

10/04/2021
CM Dhami

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version