• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पृथ्वी माता की परिक्रमा का सौभाग्य मिला आपको… शुभांशु शुक्ला से बोले पीएम मोदी

Writer D by Writer D
28/06/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi spoke to Shubhanshu Shukla

PM Modi spoke to Shubhanshu Shukla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि, आज आप हमारी मातृभूमि से दूर हैं, लेकिन आप भारतीयों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभारंभ भी है।

इस समय बात हम दोनों कर रहे हैं, लेकिन मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं। मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है। अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। परिक्रमा करना भारत की सदियों पुरानी परंपरा है। आपको तो पृथ्वी माता की परिक्रमा का सौभाग्य मिला है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा, शुभांशु, चंद्रयान की सफलता के बाद देश के बच्चों में, युवाओं में विज्ञान को लेकर एक नई रुचि पैदा हुई, अंतरिक्ष को explore करने का जज्बा बढ़ा। अब आपकी ये ऐतिहासिक यात्रा उस संकल्प को और मजबूती दे रही है। आज बच्चे सिर्फ आसमान नहीं देखते, वे ये सोचते हैं कि मैं भी वहां पहुंच सकता हूं। यही सोच, यही भावना हमारे भविष्य के space missions की असली बुनियाद है। भारत अब दुनिया के लिए space की नई संभावनाओं के द्वार खोलने जा रहा है। अब भारत सिर्फ उड़ान नहीं भरेगा, भविष्य में नई उड़ानों के लिए मंच तैयार करेगा।

साथ ही कहा, आज मैं विश्वास से कह सकता हूं कि ये भारत के गगनयान मिशन की सफलता का पहला अध्याय है। आपकी ये ऐतिहासिक यात्रा सिर्फ अंतरिक्ष तक सीमित नहीं है, ये हमारी विकसित भारत की यात्रा को तेज गति और नई मजबूती देगी।

वहीं, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उनसे अंतरिक्ष की परिस्थितियों और उनके साथ तालमेल बिठाने के तरीके के बारे में पूछा। इस पर शुभांशु शुक्ला ने कहा, ‘यहां सब कुछ अलग है। हमने एक साल तक ट्रेनिंग की और अलग-अलग सिस्टम के बारे में सीखा। लेकिन यहां आने के बाद सब कुछ बदल गया। यहां छोटी-छोटी चीजें भी अलग हैं क्योंकि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं है। यहां सोना एक बड़ी चुनौती है। इस माहौल में ढलने में थोड़ा समय लगता है।’

Tags: Gaganyaan Missionpm modiShubhanshu Shukla
Previous Post

भामाशाह का त्याग ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना का प्रतीक : मुख्यमंत्री

Next Post

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है भारत: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
Next Post
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है भारत: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

encounter

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश, गिरफ्तार

28/03/2021
चीन फिर अलापा पुराना राग China again struck the old rant

चीन ने फिर अलापा पुराना राग, बोला-‘भारत गैरकानूनी तरीके से बनाया लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश ‘

13/10/2020
gamblers arrested

जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा, कब्जे से नकद और पत्ते बरामद

20/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version