• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा आंखों में धूल नहीं झोंकती, आंख से आंख मिलकर करती है बात : राजनाथ

Writer D by Writer D
03/02/2022
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। खराब मौसम के बीच भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमरोहा पहुंच गए। यहां नौगावां सादात के जब्दा गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार लोगों को मदतान नहींं करना बल्कि यूपी का भविष्य तय करना है। सबसे बड़ा दान मतदान होता है। कोई व्यक्ति मतदान से न छूटे, इसका आप सभी को ध्यान रखना है।

यूपी का भविष्य लिखने की जिम्मेदारी आपकी है। आपने दिल्ली में साढे़ सात साल तो यूपी में पांच साल काम करते भाजपा को देखा है। सपा, बसपा, कांग्रेस में भ्रष्टाचार रहा, उनके मंत्री जेल तक गए। भाजपा पर कोई भी भ्रष्टाचार साबित कर दे तो राजनीति छोड़ दूंगा।

भ्रष्टाचार को लेकर राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र किया। कहा- राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए खुद भ्रष्टाचार से परेशान थे। वह सरकारी सिस्टम से परेशान थे।

मौसम का सीना चीरकर आया हूं अमरोहाः

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भाषण सुनकर जनसभा में आई जनता में जोश आ गया। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर रक्षामंत्री बोले-शांत रहो, फिर मैं कैसे बोलूंगा। बोले-मौसम खराब है। मौसम का सीना चीरकर आपके बीच आया हूं। भाजपा ने हर वर्ग का ध्यान रखा। महिलाओं को सुरक्षा दी। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार की चुनौती स्वीकार किया। किसान सम्मान निधि सभी को पूरी मिलती है। छह हजार सीधे खाते में जा रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने की कोशिश नहीं की, बल्कि पूरा सिस्टम ही बदल दिया। सपा, बसपा सरकार में गुंडे, माफिया, भ्रष्टाचारी के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। सड़क पर घूमते हैं। हमारी सरकार में गुंडे सीने के बटन खोल कर सड़क पर नहीं आ सकते। कानून व्यवस्था दुरुस्त होना विकास की पहली शर्त होती है।

भाजपा आंखों में धूल नहीं झोंकती, आंख से आंख मिलकर करती है बातः

रक्षामंत्री बोले, हमारे सरकार में गुंडे खुद थानों में पहुंच रहे हैं। जेल में हैं। गांव गरीब किसान, झुग्गी झोपड़ी का इंसान, महिलाओं का सम्मान व बेरोजगार नौजवान, हमने इन चारों बातों का ध्यान रखा है। अटल जी की सरकार में ही हमने सड़कों का विकास करना शुरू कर दिया था। केंद्र व प्रदेश सरकार ने सड़कों का जाल बिछाया है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने जनता की आंखों में धूल झोकी है। भाजपा जनता की आंखों में आंखे डालकर बात करती है।

सपा के हालात हो चुके हैं खराब, अब ले रही लाल पोटली का सहाराः

सपा के हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वह लाल पोटली हाथ में लेकर घूम रहे हैं। अब उन्हें पोटली का सहारा है। प्रधानमंत्री ने आजादी के बाद किसान सम्मान निधि दी। किसानों का ध्यान रखा। महिलाओं का ध्यान किसी ने नहीं किया। हमारे प्रधानमंत्री ने ध्यान दिया। हर घर में गैस सिलिंडर देने का काम किया, पहले गांव में कच्चे मकान दिखाई देते थे। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया, तो हर सिर पर पक्की छत दी। महिलाएं पहले पानी लेने घर से बाहर जाती थीं। पीएम ने हर घर नल व जल पहुंचाया।

यूपी में विकास योगासनः

भाजपा सरकार आने के बाद से यूपी में कानून का शासन है। यहां विकास योगासन है। 84 योगासन होते हैं, यूपी में विकास 83 योगासन कर रहा है। विरोधियों के लिए केवल एक आसन छोड़ा है, जिसे शीर्षासन कहते हैं। जाति पंथ व मजहब के आधार पर बांट कर वो लोग सरकार चलाते हैं। भाजपा देश को बंटने नहीं देगी, हम समाज को तोड़ कर राजनीति नहीं करेंगे। राहुल गांधी संसद में बोल रहे थे, भाजपा की नीति गलत है। वह भूल रहे हैं कि कांग्रेस के शासन के समय चीन पाकिस्तान की दोस्ती थी। संसद में खडे़ होकर देश की जनता को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए। आतंकवाद पर हमने काबू पाया है। जम्मू में धारा 370 खत्म करने का संकल्प जनसंघ ने 1951 में ले लिया था।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सपा प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, बोले- बस्तियों में भी होगा विकास

Next Post

कांग्रेस पार्टी ऐसी है जिसने इस बार पत्रकारों को फोकस किया

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
Next Post

कांग्रेस पार्टी ऐसी है जिसने इस बार पत्रकारों को फोकस किया

यह भी पढ़ें

Kashmir Vande Bharat

दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरी कश्‍मीर वंदे भारत, जानें इस ट्रेन की खासियत

25/01/2025
President Murmu

क्वीन एलिजाबेथ को अंतिम विदाई देने लंदन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

18/09/2022
बी वाई विजयेंद्र

येदियुरप्पा के पुत्र बी.वाई. विजयेंद्र को भाजपा की राज्य इकाई का उपाध्यक्ष किया नियुक्त

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version