• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

येदियुरप्पा के पुत्र बी.वाई. विजयेंद्र को भाजपा की राज्य इकाई का उपाध्यक्ष किया नियुक्त

Desk by Desk
01/08/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बी वाई विजयेंद्र

बी वाई विजयेंद्र

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के दूसरे पुत्र बी.वाई. विजयेंद्र को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के एक अधिकारी ने बताया, “भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने संगठन के 10 उपाध्यक्षों, 4 महासचिवों, 2 कोषाध्यक्षों और 7 प्रमुखों (संगठनों) की नियुक्ति की है। इनमें से एक उपाध्यक्ष के तौर पर विजयेन्द्र को भी नियुक्त किया गया है।”

ऑटो सेक्टर में मारुति की सेल लौटी पटरी पर, जुलाई में सबसे ज्यादा बिक्री

अन्य नौ उपाध्यक्षों में अरविंद लिम्बावाली और निर्मल कुमार सुमारना (बेंगलुरु सेंट्रल से), तेजस्विनी अनंतकुमार और एम. शंकरप्पा (बेंगलुरु साउथ), प्रताप सिम्हा और एम. राजेंद्र (मैसूर), शोबा करंदलाजे (उडुपी), मलिकय्या गुटेदार (कलबुर्गी) और एमबी नंदीश (तुमकुर) से हैं। हालांकि विजयेंद्र राज्य के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के मालनाद के शिवमोग्गा से हैं, लेकिन वे टेक सिटी में येदियुरप्पा के साथ रहते हैं।

विजयेंद्र के बड़े भाई बी.वाई राघवेंद्र शिवमोग्गा से 2009 से लगातार तीसरी बार लोकसभा सदस्य हैं। वे शिकारीपुरा विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं, जिसका वर्तमान में येदियुरप्पा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

चार महासचिवों में एन. रविकुमार (दावणगेरे), सिद्दाराजू (मैसूर ग्रामीण), सी.एन. अश्वथ नारायण (बेंगलुरु सेंट्रल) और महेश तेन्गिनाकाई (हुबली-धारवाड़) हैं। नारायण भी राज्य सरकार के तीन उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं।

रक्षाबंधन के मौके पर पीएम मोदी को पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने भेजी राखी

10 सचिवों में सतीश रेड्डी (बेंगलुरु दक्षिण), तुलसी मुनिराजु गौड़ा (बेंगलुरु सेंट्रल), केशव प्रसाद (बेंगलुरु उत्तर), जगदीश हेरमानी (बगलकोट), सुधा जयारुद्रेश (दावणगेरे), भारती मुग्दुम (बेलागवि ग्रामीण), हेमलता नायक (कोप्पल), उज्जवला (बेलागवि शहर), के.एस. नवीन (चित्रदुर्ग) और विनय बिदारे (तुमकुर) हैं।

Tags: B. Y. VijayendraBJP vice-presidentKarnataka unitYeddyurappa's sonकर्नाटक इकाईबी वाई विजयेंद्रभाजपा उपाध्यक्षयेदियुरप्पा का बेटा
Previous Post

पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 57 हजार 117 नये मामले, 764 की मौत

Next Post

चीनी आक्रामकता के खिलाफ भारत को अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों का मिला जबरदस्त समर्थन

Desk

Desk

Related Posts

Supreme Court
Main Slider

फांसी रहेगी या बदलेगा तरीका? सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रुख

18/08/2026
Police team attacked while arriving to remove illegal dairy
Main Slider

लखनऊ में बवाल! दरोगा को लोहे की जंजीर से पीटा, 24 पर मुकदमा; 200 भैंसें हटाईं

18/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, अब मिलेगा 600 रुपये ड्यूटी भत्ता

18/08/2026
Vinod Tawde
Main Slider

यूपी BJP की नई टीम तैयार, तावड़े को बड़ी जिम्मेदारी

18/08/2026
Champat Rai and Anil Mishra cleared in Ram Mandir donation theft case.
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय को क्लीन चिट, अनिल मिश्रा भी बेदाग

18/08/2026
Next Post
भारत-चीन

चीनी आक्रामकता के खिलाफ भारत को अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों का मिला जबरदस्त समर्थन

यह भी पढ़ें

Devuthani Ekadashi

जानें कब करना चाहिए एकादशी व्रत का उद्यापन, व्रत छूट जाए तो क्या करें

19/11/2024
Gangster Act

पांच अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

03/02/2021
Dryfruits Laddus

बिना चीनी के मुंह मीठा कर देंगे ये लड्डू, नोट करें रेसिपी

18/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version