• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की बातचीत- शांति प्रयासों में भूमिका निभाने की पेशकश

Writer D by Writer D
04/10/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Zelensky) से टेलीफोन पर वार्ता कर यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति प्रयासों में योगदान करने की पेशकश की।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मोदी (PM Modi) ने जेलेंस्की (Zelensky) के साथ अपनी बातचीत में संघर्ष के यथाशीघ्र समाप्त होने तथा बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का यह पक्का विश्वास है कि किसी विवाद का सैन्य समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने शांति प्रयासों में भारत के योगदान की पेशकश की।

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।

मोदी ने यूक्रेन सहित सभी देशों में परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा और बचाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परमाणु संयंत्रों पर किसी प्रकार के खतरे से लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए दूरगामी विनाशकारी परिणाम होंगे।

दोनों नेताओं ने गत वर्ष नवंबर में ब्रिटेन के ग्लासगो में अपनी मुलाकात के बाद मंगलवार को द्विपक्षीय सहयोग के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।

रक्षा मंत्री पहुंचे देहरादून, माणा और औली में सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष फरवरी में यूक्रेन और रूस के बीच सैन्य संघर्ष के बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई बार बातचीत की थी। उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से संघर्ष तुरंत समाप्त कर बातचीत और कूटनीति की ओर लौटने का आग्रह किया था। मोदी ने पिछले महीने समरकंद में राष्ट्रपति पुतिन के साथ वार्ता में कहा था कि आज का युग युद्ध का नहीं है। उन्होंने यूक्रेन के भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के सिलसिले में दोनों देशों की सरकारों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया था।

यूक्रेन संघर्ष के सिलसिले में भारत ने तटस्थ भूमिका निभाई है। शांति प्रयासों में भारत की भूमिका का महत्व स्वीकार करते हुए मैक्सिको ने पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक तीन सदस्यीय समिति के गठन का सुझाव दिया था। मैक्सिको के राजदूत ने कहा था कि यूक्रेन में संघर्ष के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ईसाई धर्म गुरू पोप फ्रांसिस और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की एक समिति गठित की जानी चाहिए जो शांति प्रयासों के लिए काम करे।

Tags: National newspm modiukraine-russia warZelensky
Previous Post

रक्षा मंत्री पहुंचे देहरादून, माणा और औली में सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

Next Post

उत्तरकाशी: हिमस्खलन से 8 प्रशिक्षुओं का रेस्क्यू, 4 के शव बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhai Dooj
धर्म

इस दिन मनाया जाएगा भाई दूज, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

20/10/2025
Govardhan Puja
Main Slider

गोवर्धन पूजा कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व

20/10/2025
Lizard
Main Slider

दिवाली पर इस जानवर का दिखना होता है शुभ, कारोबार में मिलेगी सफलता

20/10/2025
Rangoli
फैशन/शैली

दिवाली पर नहीं मिला रंगोली बनाने का टाइम, तो इन ट्रिक्स से मिनटों में बना लेंगी

20/10/2025
Suran Sabzi
Main Slider

दिवाली के दिन जरूर बनाई जाती है ये टेस्टी सब्जी, नोट करें मजेदार रेसिपी

20/10/2025
Next Post
avalanche

उत्तरकाशी: हिमस्खलन से 8 प्रशिक्षुओं का रेस्क्यू, 4 के शव बरामद

यह भी पढ़ें

जिंदा जलाया

शराबी बेटे ने मिट्टी का तेल डालकर मां को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

20/11/2020
CM Yogi blessed 1000 new couples

अप्रैल से कन्या सुमंगला योजना में मिलेंगे 25 हजार रुपये : सीएम योगी

15/02/2024
CM Dhami

सीएम धामी ने भारामल मंदिर में की पूजा-अर्चना, जमीन पर बैठकर किया प्रसाद ग्रहण

27/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version