• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असहाय विधवा को राहत : बैंक ऋण निस्तारण, शिक्षा व भरण-पोषण में प्रशासन बना सहारा

Writer D by Writer D
07/04/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Savin Bansal

Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून । जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए असहाय विधवा क्षमा परवीन को बड़ी राहत प्रदान की है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के (Savin Bansal) निर्देशों पर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर उनका बकाया ऋण वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के माध्यम से निस्तारित कराया गया और बैंक से एनओसी और नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी कराया गया। सेटलमेंट के उपरांत शेष 33 हजार रुपये की धनराशि भी जिला प्रशासन द्वारा जमा कराई गई।

क्षमा परवीन ने 28 मार्च 2026 को जिलाधिकारी (Savin Bansal) से गुहार लगाते हुए बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी के विवाह के लिए डीसीबी बैंक से सवा लाख रुपये का ऋण लिया था। उसी वर्ष उनके पति का निधन हो गया, जिससे परिवार आर्थिक संकट में आ गया। इसके बाद वर्ष 2020 में कोविड-19 के दौरान उनकी बड़ी विवाहित बेटी की भी मृत्यु हो गई। लगातार विपरीत परिस्थितियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण वह शेष ऋण चुकाने में असमर्थ रहीं।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक से समन्वय स्थापित कर ऋण को ओटीएस के तहत समाप्त कराया और एनओसी जारी कराई। वर्तमान में क्षमा परवीन पर तीन अविवाहित बेटियों, एक पुत्र तथा पांच वर्षीय नातिन के भरण-पोषण और शिक्षा की जिम्मेदारी है।

जिला प्रशासन ने शिक्षा के क्षेत्र में भी सहायता प्रदान की। छोटी बेटी फैजा की पढ़ाई “नंदा-सुनंदा योजना” के तहत पुनः शुरू कराई गई और 27 हजार रुपये की फीस जमा कराई गई। वहीं, नातिन आयरा को आरटीई के तहत निकटवर्ती निजी विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया। दाखिले में आ रही आय प्रमाण पत्र की बाधा को दूर करते हुए मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी कराया गया।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरतमंद एवं असहाय नागरिकों के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर सहायता सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे प्रकरणों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Tags: Savin Bansal
Previous Post

बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

यह भी पढ़ें

वीकेंड में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर का रेट

12/09/2020
Case

दोस्त की हत्या करने के आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर

06/04/2022
dieting

डायटिंग के दौरान इन बातों को न करें अनदेखा

06/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version