• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

72 साल के हुए पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी बधाई

Writer D by Writer D
17/09/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
Narendra Modi

Narendra Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज 72 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर देश को चीतों का तोहफा देंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए विविध आयोजन कर रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाई संदेशों का तांता लग गया है। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के कई दिग्गजों ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि देश के सर्वप्रिय नेता और हम सभी के प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि पीएम मोदी ने अपनी भारत प्रथम की सोच और गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को भी संभव करके दिखाया है।

अमित शाह ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए एक अन्य ट्वीट किया। उन्होंने इस ट्वीट में कहा कि गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्र सुरक्षा और ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय से नरेंद्र मोदी ने मां भारती को फिर सर्वोच्च स्थान पर आसीन करने के अपने संकल्प को धरातल पर चरितार्थ किया है। यह निर्णायक नेतृत्व और उस नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के कारण ही संभव हो पाया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है और जमकर तारीफ की है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने (पीएम मोदी) अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी है।

Tags: 72nd birthday of modidelhi newshappy birthday pm modiNational newspm modiPM Modi birthday
Previous Post

कब है सर्व पितृ अमावस्या? इस विधि से करें पितरों को विदा

Next Post

70 साल बाद Cheetah Returns! कूनो पार्क पहुंचे चीते, उद्यान में छोड़ेंगे पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
Next Post
Leopards

70 साल बाद Cheetah Returns! कूनो पार्क पहुंचे चीते, उद्यान में छोड़ेंगे पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Arrested

28 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

17/04/2022

कश्मीर में हत्याएं रोकने व शांति के लिये केंद्र सरकार उठाये पाकिस्तान के विरुद्ध कड़े कदम : डॉ मुईन

20/10/2021
CM Pushkar

सीएम पुष्कर ने मेजर जनरल केजे बाबू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

01/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version