• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी श्रीराम जन्मभूमि परिसर में लगाएंगे पारिजात का पौधा, जानिए इसका पौराणिक महत्व

Desk by Desk
04/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, धर्म, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
पारिजात का पौधा

पीएम मोदी श्रीराम जन्मभूमि परिसर में लगाएंगे पारिजात का पौधा, जानिए इसका पौराणिक महत्व

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण से पहले बुधवार को यहां भूमि पूजन का बड़ा कार्यक्रम हो रहा है, जहां मंदिर का शिलान्यास होना है। इसके लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं। पीएम ही मंदिर के मंदिर के निर्माण के लिए नींव की ईंट रखेंगे। जानकारी है कि इस दौरान पीएम मोदी श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पारिजात का पौधा लगाएंगे।

आइए जानते है आखिर इस पौधे की ऐसी क्या खासियत है कि इसे भूमि पूजन समारोह का हिस्सा बनाया जा रहा है-

– ईश्वर की आराधना में पारिजात के फूलों का विशेष स्थान है। फूल, पवित्र और शुद्धता के प्रतीक माने जाते हैं इसलिए देवताओं को यह खूब भाते हैं। इस खूबसूरत दुनिया में रंग-बिरंगे अनेक फूल मौजूद हैं, जिनमें से एक है परिजात का फूल। परिजात का फूल देखने में अलौकिक प्रतीत होता है लेकिन इसके उद्भव से जुड़ी कहानी इससे भी कहीं ज्यादा अद्भुत है।

राम भक्‍तों को ही नहीं, रावण मंदिर के पुजारी को भी है मंदिर के शिलान्यास का इंतजार

– परिजात के वृक्ष की खासियत है कि जो भी इसे एक बार छू लेता है उसकी थकान चंद मिनटों में गायब हो जाती है। उसका शरीर पुन: स्फूर्ति प्राप्त कर लेता है। हरिवंशपुराण के अनुसार स्वर्ग की अप्सरा उर्वशी परिजात के वृक्ष को छूकर ही अपनी थकान मिटाती थी।

– पारिजात का वृक्ष ऊंचाई में दस से पच्चीस फीट तक का होता है। इसके इस वृक्ष की एक खास बात ये भी है कि इसमें बहुत बड़ी मात्रा में फूल लगते हैं। एक दिन में इसके कितने भी फूल तोड़े जाएं, अगले दिन इस फिर बड़ी मात्रा में फूल खिल जाते हैं। पारिजात, हरसिंगार – आर्थराइटिस, दर्द …- पारिजात के पौधे को रात की रानी भी कहा जाता है क्योंकि इसके फूल रात में ही खिलते है और सुबह होते ही वह झड़ जाते है।

– कहा जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी को पारिजात के फूल अत्यंत प्रिय हैं। पूजा-पाठ के दौरान मां लक्ष्मी को ये फूल चढ़ाने से वो प्रसन्न होती हैं। खास बात ये है कि पूजा-पाठ में पारिजात के वे ही फूल इस्तेमाल किए जाते हैं जो वृक्ष से टूटकर गिर जाते हैं। पूजा के लिए इस वृक्ष से फूल तोड़ना पूरी तरह से निषिद्ध है।

370 हटने का एक साल : घाटी में लगाया गया कर्फ्यू, अलगाववादी रच रहे हैं हिंसा की साजिश

– पारिजात अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। हर दिन इसके एक बीज के सेवन से बवासीर रोग ठीक हो जाता है। इसके फूल हृदय के लिए भी उत्तम माने जाते हैं। इनके फूलों के रस के सेवन से हृदय रोग से बचा जा सकता है। इतना ही नहीं पारिजात की पत्तियों को पीस कर शहद में मिलाकर खाने से सूखी खांसी भी ठीक हो जाती है। पारिजात की पत्तियों से त्वचा संबंधित रोग ठीक हो जाते हैं।

– एक मान्यता ये भी है क‍ि 14 साल के वनवास के दौरान सीता माता हर‍सिंगार के फूलों से ही अपना श्रृंगार करती थीं।

Tags: 24ghante online.com5अगस्त को होगा भूमि पूजन5अगस्त पीएम मोदी का अयोध्या में आगमनAugust 5 PM Modi's arrival in AyodhyaPM Modi will plant Parijat plant in Shri Ram Janmabhoomi complexthe specialty of Parijat plantwill be Bhoomi Poojan on August 5पारिजात पौधे की खासियतपीएम मोदी श्रीराम जन्मभूमि परिसर में लगाएंगे पारिजात का पौधा
Previous Post

नेपाल बॉर्डर पर रोके गए जानकी मंदिर के महंत, भूमि पूजन में नहीं हो पाएंगे शामिल

Next Post

भारतीय शार्ट-फॉर्म वीडियो एप ‘मित्रों’ पर एक महीने में देखे गए 9 अरब वीडियो

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की सेवा ही मेरा सर्वोपरि धर्म, नेता नहीं बल्कि बेटा, भाई और मित्र बनकर करता हूँ मदद: उप मुख्यमंत्री

25/05/2026
Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.28 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 79.10 प्रतिशत कार्य पूरा

25/05/2026
Next Post
भारतीय शार्ट-फॉर्म वीडियो एप ‘मित्रों’

भारतीय शार्ट-फॉर्म वीडियो एप ‘मित्रों’ पर एक महीने में देखे गए 9 अरब वीडियो

यह भी पढ़ें

drugs

नशे के सौदागरों पर कसा योगी सरकार ने शिकंजा, 785 अभियुक्त गिरफ्तार

22/08/2022
Microbrewery license

एक अप्रैल से सस्ती हो जाएगी बीयर, जानें कितना होगा दाम

30/03/2021
Fake Currency

नकली नोट समेत दो जालसाज गिरफ्तार

11/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version