• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क हादसे में पुलिस अधिकारी की मौत

Writer D by Writer D
16/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार सुबह सीतापुर जा रहे उन्नाव के गंगाघाट थाना प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह की एक सड़क हादसे (Road Accident) में मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरदोई-सीतापुर रोड पर प्रतापनगर चौराहे से कुछ दूर भदाहा पुलिया के पास आज सुबह करीब सात बजे एक स्विफ्ट कार और डीसीएम में आमने सामने टक्कर हो गयी। कार से उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह (48) सरकारी काम के सिलसिले में सीतापुर जा रहे थे। शुक्लागंज उन्नाव निवासी नीलकमल (30) कार चला रहा था।

इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। डीसीएम का ड्राइवर कुछ दूर पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही प्रतापनगर चौकी प्रभारी और एसएचओ बेनीगंज मौके पर पहुंच गए। बुरी तरह ज़ख्मी इंस्पेक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह और ड्राइवर नीलकमल दोनों को एम्बुलेंस-108 से कोथावां सीएचसी ले जाया गया।

वहां के डाक्टरों ने हालत बिगड़ती देख उन दोनों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां कुछ देर चले इलाज के दौरान इंस्पेक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया।

Tags: accident newscrime enwsHardoi news
Previous Post

आम चुनाव तय करेंगे देश का भविष्य: अखिलेश यादव

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी योगी सरकार, राहत कार्यों में तेजी

14/05/2026
Next Post
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Shri Krishna

श्रीकृष्ण की थी 16 हजार पत्नियां, इतने लाख से ज्यादा थे पुत्र

18/08/2024
5G

5G Spectrum Auction: अबतक लगी 1,49,623 करोड़ की बोलियां

29/07/2022
accident

टायर फटने से टाटा सूमो खड़ी बस से टकराई, राजस्व निरीक्षक कानूनगो की मौत

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version