• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शर्मनाक! छेड़छाड़ की शिकार नाबालिग के थाने में आरोपी के सामने उतरवाए कपड़े

Writer D by Writer D
07/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Molestation

Molestation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। छेड़छाड़ (Molestation) की शिकार मेरी बेटी के साढ़े थाने में जांच के नाम पर आरोपी के सामने कपड़े उतरवाए गए। महिला कांस्टेबल ने फोटो भी खींचे। घटना से मेरी बेटी इस कदर डर गई कि उसे दौरे पड़ने लगे। तीन दिन से हैलट अस्पताल में भर्ती है। यह पीड़ा साढ़ थाना क्षेत्र निवासी किसान पिता की है।

कानपुर में घाटमपुर के साढ़ थाना छेत्र के एक गांव की छात्रा ने कॉलेज जाते समय गांव के युवक पर छेड़खानी करने की शिकायत की थी। साढ़ पुलिस ने तीन सितंबर को पॉस्को एक्ट के साथ छेडछाड़ (Molestation) सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर शोहदे को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद पीड़िता के पिता का आरोप है कि थाने के अंदर महिला कांस्टेबल के द्वारा शोहदे के सामने कपड़े उतार कर बेइज्जत किया गया। इससे बेटी अवसादग्रस्त होने के बाद कोमा में चली गई। उसका इलाज बीते तीन दिन से हैलट में चल रहा है। पीड़िता के पिता का आरोप है की शोहदा पूर्व प्रधान का भतीजा है।

साढ़ थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया की बेटी एक डिग्री कॉलेज में अध्यनरत है। गांव का ही एक युवक पीछा कर छेड़छाड़ (Molestation) करता है। इस पर शिकायत करने के बाद साढ़ पुलिस ने शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन जांच की बात कहकर बेटी को साढ़ थाने बुलाया।

हैलट में चल रहा है पीड़िता का इलाज

इसके बाद शोहदे के सामने ही महिला कांस्टेबल ने बेटी के कपड़े उतरवा दिए। शोहदे के सामने महिला कांस्टेबल द्वारा अपमानित होने से बेटी अवसादग्रस्त होने के बाद कोमा में चली गई। इससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। उसका हैलट में इलाज चल रहा है।

महिला बदमाशों के अन्तरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

एडीसीपी बोलीं- आरोप निराधार और बेबुनियाद

इधर एडीसीपी कानपुर अंकित शर्मा ने बताया कि किशोरी के पिता के द्वारा महिला कांस्टेबल के ऊपर लगाए गए आरोपों की जांच स्वयं और एसीपी घाटमपुर द्वारा की जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस पर आरोप निराधार और बेबुनियाद पाए गए हैं। अग्रिम जांच की जा रही है।

अभियोग पंजीकृत कर युवक को किया था गिरफ्तार

साढ़ प्रभारी निरीक्षक सतीशचंद्र राठौर ने बताया शिकायत मिलते ही शोहदे के खिलाफ छेड़छाड़ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के बाद गिरफ्तार किया गया था।  विधिक कार्रवाई करने के बाद साढ़ से थाना से युवक को छोङ दिया गया। पीड़िता के पिता द्वारा महिला कांस्टेबल के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार और बेबुनियाद है।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

पीएम मोदी ने जन्माष्टमी पर्व पर देशवासियों को दी बधाई

Next Post

इस शहर ने खुद को घोषित किया ‘दिवालिया’, पीएम ने कहा बेहद- चिंताजनक स्थिति

Writer D

Writer D

Related Posts

Tejashwi Yadav
Main Slider

जीविका दीदीयों होंगी स्थायी और वेतन 30 हजार…’ तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

22/10/2025
Punjabi singer Teji Kahlon was shot by Rohit Godara gang.
Main Slider

कनाडा में पंजाबी सिंगर पर रोहित गैंग ने बरसाई गोलियां, दी ये खुली धमकी

22/10/2025
Bhai Dooj
Main Slider

भाई यम ने दिया था बहन यमुना को ऐसा उपहार, जानिए भाईदूज की कथा

22/10/2025
Masala Idli Fry
Main Slider

ब्रेकफ़ास्ट में फटाफट बनेगी मसाला इडली फ्राई

22/10/2025
salt
फैशन/शैली

ये उपाय दूर करेंगे परिवार की हर समस्या, आजमाते ही दिखेगा असर

22/10/2025
Next Post
Birmingham

इस शहर ने खुद को घोषित किया 'दिवालिया', पीएम ने कहा बेहद- चिंताजनक स्थिति

यह भी पढ़ें

chardham yatra

चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे

03/07/2022
azam khan

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, विश्वविद्यालय की जमीन सरकार को नहीं लौटानी होगी

18/04/2022
Surya Pratap Shahi

सभी 75 जिलों में 25.74 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध

24/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version