• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस शहर ने खुद को घोषित किया ‘दिवालिया’, पीएम ने कहा बेहद- चिंताजनक स्थिति

Writer D by Writer D
07/09/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Birmingham

Birmingham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बर्मिंघम सिटी। ब्रिटेन (Britain) से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां का दूसरा सबसे बड़ा शहर बर्मिंघम दिवालिया (Birmingham City Bankrupt) हो चुका है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि बर्मिंघम सिटी काउंसिल ने खुद इसे कबूल किया है और मंगलवार को धारा 114 नोटिस दायर किया। इस नोटिस के मुताबिक, शहर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी खर्चों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

सभी गैर जरूरी खर्च किए गए बंद

ब्रिटेन (Britain) के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिंघम (Birmingham) ने कुल 954 मिलियन डॉलर के समान वेतन के दावे जारी होने के बाद सभी गैर-जरूरी खर्च बंद कर दिए और खुद को दिवालिया (Birmingham Bankrupt) घोषित कर दिया है। सिटी काउंसिल की ओर से दायर किए गए नोटिस में इसका कारण बताते हुए कहा गया है कि समान वेतन दावों की लागत के कारण वर्तमान में यह नकारात्मक आर्थिक स्थिति बनी है।

इसे साफ शब्दों में समझें तो बर्मिंघम सिटी काउंसिल के पास जितने भी वित्तीय संसाधन हैं, उनसे ज्यादा उस अवधि के भीतर खर्च हो गया है। ये बड़ा कारण है कि शहर ने खुद को दिवालिया घोषित करते हुए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी खर्चों पर रोक लगा दी है।

समान वेतन दावों के भुगतान ने बिगाड़ा खेल

Birmingham सिटी काउंसिल की ओर से दायर किए गए नोटिस में साफ कहा गया है कि नए समान वेतन दावों की संभावित लागत 650 मिलियन पाउंड (लगभग 816 मिलियन डॉलर) और 760 मिलियन पाउंड (लगभग 954 मिलियन डॉलर) के बीच होगी। जबकि, काउंसिल के पास इसे कवर करने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद नहीं हैं।

फाइनेंशियल ईयर 2023-2024 के लिए, शहर को अब 87 मिलियन पाउंड (109 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के घाटे का अनुमान है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्मिंघम सिटी काउंसिल 10 लाख से अधिक लोगों को सेवाएं देती है।

UK का सबसे बड़ा मल्टीकल्चरल शहर

बिट्रेन के इस सबसे बड़े मल्टीकल्चरल शहर ने ही पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) की मेजबानी की थी। अब इसकी बदहाल आर्थिक स्थिति ने सभी को चौंका दिया है। इस साल जून 2023 में, समान वेतन के दावों को निपटाने के लिए 760 मिलियन पाउंड तक का भुगतान किए जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद सिटी काउंसिल ने कहा था कि वह सरकार के साथ इस मामले को लेकर बातचीत कर रही है।

शर्मनाक! छेड़छाड़ की शिकार नाबालिग के थाने में आरोपी के सामने उतरवाए कपड़े

बीबीसी की जून में आई एक रिपोर्ट में भी बताया गया था कि यह बिल सर्विसेज पर उसके पूरे वार्षिक खर्च के बराबर था और हर महीने इसमें 14 मिलियन पाउंड की बढ़ोतरी हो रही थी।

पीएम ऋषि सुनक ने दिया मामले पर पहला बयान

भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक (British PM Rishi Sunak) ने बर्मिंघम सिटी के दिवालिया होने की खबरों पर अपनी पहली टिप्पणी की है। बर्मिंघम मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधान मंत्री ने इस हालत के लिए लेबर एडमिनिस्ट्रेशन को जिम्मेदार ठहराया है।

पीएम के प्रवक्ता मैक्स ब्लेन ने इस संबंध में कहा कि यह बर्मिंघम के लोगों के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है। सरकार ने पहले ही काउंसिल के लिए उसके बजट का लगभग 10% अतिरिक्त धन उपलब्ध करा दिया है, लेकिन यह स्थानीय रूप से निर्वाचित परिषदों के लिए है कि वे अपने बजट का प्रबंधन स्वयं करें।

Tags: # world newsBankruptBirminghambritain Newsinternational News
Previous Post

शर्मनाक! छेड़छाड़ की शिकार नाबालिग के थाने में आरोपी के सामने उतरवाए कपड़े

Next Post

पाकिस्तान के कई गांवों पर तालिबान का कब्जा, पाक के 4 सैनिकों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नियोक्ता नहीं कर पाएंगे शोषण और अन्याय

02/09/2026
Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar
Main Slider

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

02/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की हकीकत, 4 फरवरी 2025 से गैरहाजिर मिला शिक्षक

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा की सरकार में सैफई सिंडिकट खून चूसने का काम करता था: मुख्यमंत्री योगी

02/09/2026
Next Post
Taliban

पाकिस्तान के कई गांवों पर तालिबान का कब्जा, पाक के 4 सैनिकों की मौत

यह भी पढ़ें

Shri Kashi Vishwanath Dham

सात साल में ‘श्री काशी विश्वनाथ’ मंदिर की आय में हुई चार गुना वृद्धि

23/06/2024
दो विमानों की भीषण टक्कर

फ्रांस : आसमान में हुई दो विमानों की भीषण टक्कर, पांच की मौत

11/10/2020
Kinnar

श्रीरामलला के विग्रह प्रतिष्ठा को लेकर किन्नर भी उत्साहित, शुभ शगुन लेकर घर-घर गाएंगे मंगलगान

03/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version