• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूजा खेडकर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 21 अगस्त तक गिरफ्तारी पर लगी रोक

Writer D by Writer D
12/08/2024
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Pooja Khedkar

Pooja Khedkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की बर्खास्त ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 21 अगस्त तक पूजा को गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है। दिल्ली पुलिस ने पूजा पर फर्जी तरीके से सिविल सेवा परीक्षा पास करने का मामला दर्ज किया है। पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर नोटिस करते हुए जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि मौजूदा मामले के तथ्यों को देखते हुए, कोर्ट की राय है कि याचिकाकर्ता को अगली सुनवाई तक गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए।

दिल्ली हाईकोर्ट पूजा खेडकर vकी जमानत याचिका पर 21 अगस्त को सुनवाई करेगी। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि पूजा खेडकर को जांच में सहयोग करना होगा। जस्टिस प्रसाद ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि पूजा खेडकर की हिरासत की क्या जरूरत है? जबकि इस पूरी घटना में कोई और शामिल नहीं है और सब कुछ उनके द्वारा ही करने का आरोप है।

इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए दिल्ली पुलिस को व्यापक स्तर पर जांच करने के निर्देश दिए थे। साथ ही पुलिस को यह भी पता लगाने के लिए कहा था कि इस तरह के और भी मामले हैं या अगर किसी विभाग के अंदर के व्यक्ति ने पूजा खेडकर की मदद की है तो उसका भी पता लगाया जाना चाहिए।

पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) पर फर्जीवाड़े का आरोप

पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी तरीके से सिविल सर्विस की परीक्षा पास की। 2022 की UPSC परीक्षा में उन्होंने अपने आवेदन में गलत जानकारी दी थी और तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया था। कुछ दिन पहले UPSC ने पूजा के खिलाफ दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज कराई थी। इस आरोप लगाया गया कि पूजा ने सिविल परीक्षा में ज्यादा मौके उठाने के लिए फर्जीवाड़ा किया।

UPSC का बड़ा एक्शन, पूजा खेडकर की अफसरी छिनी; भविष्य में भी नहीं बन पाएंगी IAS-IPS

फर्जी पहचान पत्र के जरिए उन्होंने अपनी पहचान छिपाई। यूपीएससी ने पूजा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें पूछा गया था कि आपके चयन पर रोक क्यों न लगाई जाए? यूपीएससी ने कहा कि पूजा ने अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर पहचान छिपाई।

Tags: Delhi high courtdelhi neewsIAS Pooja KhedkarNational newsupsc
Previous Post

हिंडनबर्ग के झटके से बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Next Post

नवभारत मीडिया समूह के चेयरमैन विनोद माहेश्वरी का निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
Next Post
Vinod Maheshwari

नवभारत मीडिया समूह के चेयरमैन विनोद माहेश्वरी का निधन

यह भी पढ़ें

CM Yogi

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री, हो अभूतपूर्व स्वागत: सीएम योगी

14/02/2024
Woman

Dictionary.com ने ‘Woman’ को चुना वर्ड ऑफ द ईयर, इस वजह ने बढ़ाई ज्यादा सर्चिंग

18/12/2022
BJP

‘बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले…’, BJP में वापसी करने पहुंचे बागी नेता पार्टी मुख्यालय से बैरंग लौटे

27/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version