• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिंडनबर्ग के झटके से बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Writer D by Writer D
12/08/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के झटके की वजह से घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर सेंसेक्स और निफ्टी को सहारा देने की कोशिश भी की, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से दोनों सूचकांक नीचे लुढ़कते चले गए। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर खरीदारी का जोर बनता नजर आया, जिससे शेयर बाजार (Share Market) की स्थिति में मामूली सुधार की गुंजाइश बनती दिख रही है। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.41 प्रतिशत और निफ्टी 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 375.79 अंक की गिरावट के साथ 79,330.12 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक में मामूली तेजी आई, लेकिन थोड़ी देर में ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक 479.78 अंक लुढ़क कर 79,226.13 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर खरीदारों ने दम दिखाया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में सुधार की स्थिति बनती नजर आई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 326.79 अंक की गिरावट के साथ 79,379.12 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 47.45 अंक लुढ़क कर 24,320.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में मामूली खरीदारी होने के बाद बाजार पर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक 155.40 अंक टूट कर 24,212.10 अंक तक गिर गया।

Hindenburg का SEBI प्रमुख पर फिर हमला, नियामक और समूह ने आरोपों को खारिज किया

हालांकि सुबह 10 बजे के बाद बाजार में खरीदारी का जोर बनता नजर आया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 101.20 अंक की कमजोरी के साथ 24,266.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 819.69 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,705.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 250.50 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,367.50 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness NewsBusiness News HindiBusiness news in hindibusiness news inhindiniftysensexSensex opening bellShare Marketshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

बुजुर्ग का मुस्लिम और हिंदू दोनों रीति-रिवाज से किया गया अंतिम संस्कार, वजह कर देगी हैरान

Next Post

पूजा खेडकर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 21 अगस्त तक गिरफ्तारी पर लगी रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Next Post
Pooja Khedkar

पूजा खेडकर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 21 अगस्त तक गिरफ्तारी पर लगी रोक

यह भी पढ़ें

Corona havoc

विश्व में अबतक कोरोना वायरस से 8.39 करोड़ लोग प्रभावित

02/01/2021
coughing

कोविड19 की सुरक्षा के बीच न करें अन्य बीमारियों को अनदेखा

22/12/2020
Life Imprisonment

अपहरण के बाद हत्या कर शव छिपाने के आरोपित को आजीवन कारावास

12/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version