• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्ग का मुस्लिम और हिंदू दोनों रीति-रिवाज से किया गया अंतिम संस्कार, वजह कर देगी हैरान

Writer D by Writer D
12/08/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Funeral

Funeral

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। संगमनगरी में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। 92 साल के एक हिंदू बुजुर्ग का निधन हो गया। लेकिन बुजुर्ग का अंतिम संस्कार (Funeral)  मुस्लिम और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुआ। इलाके के मुस्लिम और हिंदू भाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बुजुर्ग प्रयागराज के तरांव गांव में रहने वाले थे।

92 साल के हिंदू राम अवतार उर्फ बैजनाथ का निधन रविवार को हो गया। राम अवतार के शव को नहला-धुलाकर तख्त पर लिटा दिया गया। उसके बाद मौलवियों ने फातिहा पढ़ा, फिर उन्हें दफन (Funeral) कर दिया गया। इलाके में जैसे ही यह खबर फैली, मौके पर पुलिस असलियत जानने के लिए पहुंची। कोरांव पुलिस निरीक्षक नितेंद्र शुक्ल अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

बैजनाथ के परिजन ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बैजनाथ की इच्छा के मुताबिक ही किया गया है। बैजनाथ के बेटों शिव प्रसाद और मोहनलाल की मानें तो वर्षों पहले उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। वह पांचों वक्त की नमाज पढ़ते थे। इसलिए उनकी इच्छा के अनुरूप ही मुस्लिम रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार (Funeral)  किया गया है।

राज्यपाल और सीएम के सुरक्षा में तैनात 102 पुलिसकर्मियों को हटाने के निर्देश, ये है बड़ी वजह

राम अवतार उर्फ बैजनाथ उर्फ जेठू के घरवालों की मानें तो जेठू बचपन से ही मुस्लिम लोगों के बीच उठते-बैठते थे। अक्सर अल्लाह की चर्चा किया करते थे। उनकी अंतिम इच्छा थी कि उन्हें जलाने और जल में प्रवाहित करने की जगह घर के सामने अपनी ही जमीन में दफना दिया जाए। उनकी इच्छानुसार अंतिम संस्कार (Funeral)  किया गया और घर के सामने ही उनकी कब्र बनाकर उन्हें दफना दिया गया।

हिंदू रीति-रिवाज से भी अंतिम संस्कार (Funeral) 

बुजुर्ग के अलावा परिवार के बाकी सदस्य हिंदू ही है। इसलिए जेठू के पुत्र मोहन लाल ने लोटा (हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार की एक विधि) लिया है। मोहन ने बताया कि अब हिंदू परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार (Funeral) के अन्य रीति-रिवाज होंगे। पिता जी चाहते थे कि उन्हें दफनाया जाए, इसलिए इच्छानुसार उन्हें कब्र में दफन किया गया।

Tags: FuneralPrayagraj Newsup news
Previous Post

राज्यपाल और सीएम के सुरक्षा में तैनात 102 पुलिसकर्मियों को हटाने के निर्देश, ये है बड़ी वजह

Next Post

हिंडनबर्ग के झटके से बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
Next Post
Share Market

हिंडनबर्ग के झटके से बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

यह भी पढ़ें

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, जैम बनाती नजर आईं अभिनेत्री

12/02/2022
uppsc

पीसीएस मेंस 2019 का परीक्षा कार्यक्रम कर दिया जारी

27/08/2020
ईयरिंग्स

Fashion : बेहतर दिखने के लिए फेस शेप के हिसाब से चुनें ईयरिंग्स

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version