• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले…’, BJP में वापसी करने पहुंचे बागी नेता पार्टी मुख्यालय से बैरंग लौटे

Writer D by Writer D
27/03/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
BJP

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। BJP में वापसी करने पहुंचे बागी नेताओं को आज गफलत के चलते बैरंग लौटना पड़ा। नेताओं की ज्वाइनिंग को लेकर कुछ नेताओं ने विरोध भी जताया है। अब प्रश्न यह उठ रहा है कि आखिर यह कोई गफलत थी या फिर आनन-फानन में बिना किसी को विश्वास में लिए पार्टी ज्वाइन कराने की तैयारी थी।

दरअसल मंगलवार को फतेहपुर से पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, BJP से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र भांभू, फतेहपुर से बीजेपी के बागी रहे मधुसूदन भिंडा, कैलाश मेघवाल, जेजेपी युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक महिरया सहित दर्जनों नेता और समर्थक भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने BJP प्रदेश मुख्यालय पहुंच गए। यहां नेता और उनके समर्थक पार्टी के हॉल में ज्वाइनिंग का इंतजार करने लगे।

इस दौरान पार्टी कार्यालय में प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और अन्य नेता चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ले रहे थे। बैठक के बाद सहस्त्रबुद्धे हॉल में आए भी लेकिन मीडिया से बात करके लौट गए। ज्वाइनिंग के लिए वहां बैठे लोगों को लेकर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि बड़ी पार्टी है, चुनाव के समय लोग आते हैं। इधर ज्वाइनिंग करने आए नेताओं को भाजपा के किसी नेता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं करवाई, तो ये सभी नेता बैरंग लौट गए।

अब यह प्रश्न यह उठ रहा है कि ये गफलत हुई कैसे? इन नेताओं को पार्टी में शामिल करवाने कोई लाया था या फिर ये नेता खुद ही पार्टी में शामिल होने आ गए। बीजेपी में इनकी ज्वॉइनिंग पर किसने वीटो लगाया। बीजेपी ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक अरूण चतुर्वेदी का कहना है कि आज किसी भी तरह की कोई ज्वाइनिंग नहीं है। वहीं इन नेताओं के साथ आई सुमन कुल्हरी ने कहा कि कारण क्या रहा यह तो पता नहीं, लेकिन संवाद में कमी रह गई, जिससे इनकी ज्वॉइनिंग नहीं हो पाई।

प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का संकल्प लेकर मैदान में उतरेंगे सीएम योगी

वहीं दूसरी ओर नंदकिशोर महरिया ने कहा कि वर्ष 2013 में टिकट नहीं मिलने के बाद मैनें निर्दलीय चुनाव लड़ा। पांच साल पार्टी में आ नहीं सकता था विधायक सदस्यता जा सकती थी, लेकिन अब पार्टी में वापस आ रहा हूं। वहीं कैलाश मेघवाल ने कहा कि उनका परिवार शुरू से ही बीजेपी का रहा है। किन्हीं कारणों से पार्टी से अलग हो गया था, अब वापसी कर रहा हूं।

इधर फतेहपुर से बीजेपी का चुनाव लड़ने वाले श्रवण चौधरी ने इनकी ज्वाइनिंग का विरोध करते हुए कहा कि इन नेताओं के कारण पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। इन्होंने फतेहपुर, पिलानी, झुंझुनू की हार में भूमिका निभाई है। पिलानी में बीजेपी से सुंदरलाल मेघवाल बरसों से जीतते रहे, लेकिन उनके पुत्र कैलाश मेघवाल ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा। इधर संभवतया पार्टी फिलहाल उन्हें माफ करने के मूड में नहीं है।

Tags: jaipur newsNational newsrajasthan news
Previous Post

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 309 अंक उछला

Next Post

ममता पर विवादित टिप्पणी पर घिरे दिलीप घोष, नड्डा ने मांगा स्पष्टीकरण तो बिफरे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

14/08/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य, जेपी नड्डा ने राहुल गाँधी पर बोला हमला

14/08/2026
CM Dhami inspected the situation by entering the tunnel at Pipalkoti.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी में टनल अंदर जाकर लिया हालात का जायजा

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: Seven dead, rescue operation underway.
Main Slider

पीपलकोटी सुरंग हादसा: अब तक सात की मौत, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

14/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
Next Post
Dilip Ghosh

ममता पर विवादित टिप्पणी पर घिरे दिलीप घोष, नड्डा ने मांगा स्पष्टीकरण तो बिफरे

यह भी पढ़ें

Gupt Navratri

आज से शुरू हो रहे है गुप्त नवरात्रि, इस मुहूर्त में करें घट स्थापना

30/06/2022
AK Sharma

लखीमपुर हादसे में ऊर्जा मंत्री की बड़ी कार्रवाई, अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई निलंबित

18/06/2024
PM Poshan Yojana

जूनियर स्कूल के छात्रों के लिए 923 व प्राइमरी के लिए 685 रुपए मिड-डे-मील भत्ता जारी

28/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version