• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाखून उखाड़े, करंट लगाया…, रूह कंपा देगी राम गोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Writer D by Writer D
16/10/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Ram Gopal Mishra

Ram Gopal Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। बहराइच हिंसा में जान गंवाने वाले रामगोपाल मिश्रा (Ram Gopal Mishra) के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने रामगोपाल को गोली मारने से पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। धारदार हथियार से भी हमला किया था। उसके चेहरे, गले और सीने में गोली के करीब 35 छर्रे लगने के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जो डिटेल निकलकर सामने आई वो रूह कंपा देने वाली है।

बता दें कि मूर्ति विसर्जन के दौरान आरोपियों ने राम गोपाल (Ram Gopal Mishra)को अगवा कर उसकी हत्या को अंजाम दिया था। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसमें पता चला है कि राम गोपाल को आरोपियों ने उसे गोली मारने से पहले इतना टॉर्चर किया कि उसकी मौत हो गई। इस रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने उसकी मौत के बाद उसे गोली मारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राम गोपाल की मौत की वजह बिजली के करंट और ब्रेन हेमरेज होना बताया गया है।

हत्या से पहले राम गोपाल (Ram Gopal) को बुरी तरह से तड़पाया गया

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि राम गोपाल (Ram Gopal) की शरीर पर गोलियों के 35 छर्रे लगने के भी निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या से पहले राम गोपाल को बुरी तरह से तड़पाया गया था। उसे करंट देने और प्लास से नाखून खींचने के अलावा धारदार हथियार से उसके शरीर पर वार किए गए थे। राम गोपाल के सिर और शरीर के बाकी हिस्सों पर कई जगह धारदार हथियार से वार करने के गहरे निशान मिले हैं।इसी प्रकार उसकी आंखों के पास किसी नुकीली चीज से वार किया गया है।

मूर्ति विसर्जन के दौरान की घटना

फोरेंसिक डॉक्टरों के मुताबिक करंट लगने और घावों से ज्यादा खून बहने की वजह से राम गोपाल को ब्रेन हेमरेज हो गया और इसकी वजह से ही मौत हुई। बहराइच पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि मूर्ति विसर्जन के दौरान राम गोपाल ने एक इमारत पर चढ़ कर हरे झंडे को उतार कर फेंक दिया था और उसके स्थान पर भगवा झंडा लहरा दिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे भीड़ के बीच से अगवा कर इस वारदात को अंजाम दिया है। रामगोपाल की मौत की खबर के बाद महराजगंज में बवाल शुरू हो गया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी।

पीड़ित परिवार बोला- सीएम साहब ने जो आश्वासन दिया, हमें उसी की जरूरत थी

इस बीच सोमवार को जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो भीड़ फिर गुस्साकर बेकाबू हो गई। इस दौरान महराजगंज क्षेत्र में कई घरों, नर्सिंग होम, बाइक शोरूम और दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई। वहीं, पुलिस ने बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

हालात बिगड़ते देख इंटरनेट सेवा पूरे जिले में बंद कर दी गई। पीएसी, आरएएफ को सड़क पर उतार दिया गया। खुद एसटीएफ चीफ पिस्टल लेकर सड़क पर निकल पड़े। घटना के तीन दिन होने के बाद भी महसी के महाराजगंज में अभी स्थित तनावपूर्ण बनीं हुई है।

Tags: Bahraich NewsBahraich violencecrime newsRam Gopal Mishraup news
Previous Post

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर को मिला पहला मुख्यमंत्री, उमर अब्दुल्ला ने दूसरी बार ली पद की शपथ

Next Post

इस राज्य के कर्मचारियों को मिला दिवाली पर बड़ा गिफ्ट, डीए में हुआ बंपर इजाफा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
DA Hike in Chattisgarh

इस राज्य के कर्मचारियों को मिला दिवाली पर बड़ा गिफ्ट, डीए में हुआ बंपर इजाफा

यह भी पढ़ें

निराश्रित महिला पेंशन योजना

निराश्रित महिलाओं को यूपी सरकार 500 रुपए प्रतिमाह की दर से दे रही पेंशन : राय

18/10/2020
samsung's new mobile phone.

Samsung के इस फोन में डिस्प्ले के अंदर होगा कैमरा, दो बार मुड़ जाएगी स्क्रीन

20/11/2020
Twitter पर सबसे बड़ा डिजिटल हमला, ओबामा, बिल गेट्स समेत कई के अकाउंट हैक

सबसे बड़ा Cyber Attack : ओबामा, बिल गेट्स समेत कई दिग्गजों के Twitter अकाउंट हैक

16/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version