• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज हत्याकांड: एकतरफा प्रेम के चलते युवक ने की थी चार लोगों की हत्या

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फाफामऊ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते उसने ही वारदात को अंजाम दिया है।

अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुरुवार को फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। मृतकों में फूलचंद (50), उसकी पत्नी मीनू (45), बेटा शिव (10) और 17 वर्षीय बेटी शामिल थी। सभी के खून से लथपथ शव सुबह घर के भीतर पड़े मिले थे। धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया था। इस हत्या का खुलासा करने के लिए टीमों को लगाया गया था।

एडीजी ने बताया कि मामले की जांच कर रही सर्विलांस और एसओजी टीम ने मृतका के मोबाइल को कब्जे में लिया। मोबाइल की जांच की तो पवन कुमार सरोज का नाम प्रकाश में आया। मोबाइल के आधार पर मिले साक्ष्य को एकत्र कर पवन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि वह काफी दिनों से मृतक फूलचंद की बेटी के पीछे पड़ा हुआ था। लेकिन लड़की उसे लगातार नजरअंदाज करती रही। इससे क्षुब्ध होकर उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने अभियुक्त पवन सरोज को गिरफ्तार किया है।

एडीजी ने बताया कि अभियुक्त विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था। लेकिन यह पता चला गया है कि उसने हत्या को लेकर अन्य लोगों का सहयोग लिया था। कुछ लोगों के नाम बार-बार बदलकर बताये जा रहे हैं। हत्या में जो लोग शामिल है उनके बारे में गहनता से जांच की जा रही है। जो लोगों को नामजद किया गया था उन नामजदगी में सिर्फ मृतका के भाई से छोटा विवाद चल रहा था। उसे लेकर अभी तक कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है जो उनके द्वारा हत्या की गई है। अभी भी जो जांच चल रही है डीएनए व सभी काल रिकार्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

गौरी मेम के नाम से सेव किया था नंबर

एडीजी ने बताया कि मृतका के मोबाइल के आधार पर जब पवन को पकड़ा गया तो उसने बताया कि लड़की को कोई मैसेज नहीं भेजा है। जब आरोपित का मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की गई तो उसने गौरी मैम के नाम से नम्बर को सेव किया था।

दुष्कर्म की हुई पुष्टि

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लड़की के शरीर पर मिले निशानों के आधार पर यह सिद्ध हुआ है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। कितने लोगों द्वारा किया गया है, जब मेडिकल ओपेनियन ली गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि एक व्यक्ति द्वारा ही दुष्कर्म किया गया है। जबकि लड़की के मां के साथ दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है बल्कि उन्हें मारापीटा गया है।

Tags: crime newsPrayagraj Newsup news
Previous Post

गैस रिसाव से घर में लगी आग, दो मासूमों की मौत

Next Post

अनियंत्रित ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Drinks
Main Slider

इन ड्रिंक्स से शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

04/03/2026
Hair
Main Slider

प्याज़ के इस्तेमाल से पाए सुन्दर बाल और चमकती त्वचा

04/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Next Post
Road Accident

अनियंत्रित ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

टैंक रोधी मिसाइल

रक्षा मंत्रालय सेना के लिए 5000 टैंक रोधी मिसाइल खरीदेगा

19/03/2021
AK Sharma

एक सही फैसला आपको सुख-समृद्धि और विकास देगा: एके शर्मा

28/05/2024
Yogi Sarkar

चारों दिशाओं में सुनाई देगी योगी सरकार के छठे साल के जश्न की गूंज

21/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version