• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक सही फैसला आपको सुख-समृद्धि और विकास देगा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
28/05/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। मऊ माटी के लाल नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने घोसी लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी डॉ अरविन्द राजभर के पक्ष में घोसी विधानसभा के धरौली गांव, पकड़ी खुर्द, विधानसभा मुहम्मदाबाद गोहना में बड़ागाँव में जान चौपाल और काझाखुर्द में जनसंपर्क कर छड़ी निशान पर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा को विपक्षी दल भ्रम फैलाकर सिर्फ आपका वोट ख़राब करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक सही फैसला हमारा, हमारे बच्चों के भविष्य के साथ ही देश का भविष्य भी सुरक्षित कर देता है।

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने घोसी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी डॉ अरविन्द राजभर के पक्ष में आयोजित जनचौपाल में कार्यकर्ता और जनता को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने (AK Sharma) कहा कि पिछले 6 दशकों में विपक्षी दलों की सरकार केंद्र में रही। न किसी ने आपको मुफ्त अन्न दिया, न आवास, न शौचालय, न वर्तमान और न ही भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कोई काम किया। किया भी तो सिर्फ अपने परिवार और अपने रिश्तेदारों का विकास किया।

वहीं 2014 से मोदी जी ने करोड़ों लोगों अन्न, आवास, शौचालय, आयुष्मान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ देकर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। इस लिए हमें जाति-धर्म के आधार पर नहीं, व्यक्तिगत विकास और अपने आने वाली पीढ़ियों भविष्य सुरक्षित करने के लिये एनडीए गठबंधन के युवा प्रत्याशी अरविन्द राजभर को वोट देकर दिल्ली की संसद में बिठाना है और वहां की योजनाओं का लाभ लेकर अपना और अपने जिले का विकास करना है। अगर अरविन्द राजभर से कुछ बच जायेगा, उसके लिये आपका बेटा अरविन्द शर्मा आपके पास पास है, बस एक बार कहने की जरूरत है।

ऊर्जा मंत्री के चौपाल में बत्ती गुल, एक्सईएन समेत तीन निलंबित

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यहां कुछ लोगों को मकान मिल गए हैं। जिन्हें अभी नहीं मिला है, उनका सर्वे हो चुका है और चुनाव के बाद उन्हें भी आवास मिल जायेगा। उन्होंने इंडी गठबंधन के दल की प्रदेश में 4 बार सरकार रही। उनके कार्यकाल में सिर्फ गुंडों और माफिया को संरक्षण और मजबूत करने का काम किया। आप सभी को याद होगा, 2017 से पहले मऊ के साथ पूरे पूर्वांचल के हर जिलों में अलग-अलग माफिया का कब्ज़ा था।

जब से योगी जी ने प्रदेश की कमान संभाली तब से ही माफिया के साम्राज्य को ख़त्म करने का जो सिलसिला शुरू कर दिया। आज आप खुद देख रहे हैं कि मऊ माफिया के नाम से नहीं, मऊ महादेव के नाम से जाना जाने लगा है। पूर्वांचल का हर एक जिला विकास के राह पर अग्रसर हो रहा है। इस विकास को निरंतर जारी रखने के लिए घोसी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी डॉ अरविन्द राजभर को छड़ी निशान का बटन दबाकार भारी मतों से जीतकर मोदी जी की माला में एक कमल का फूल घोसी का भी खिलाना है।

जन चौपाल में राजीव तरारा, विधायक धनौरा, विरेंद्र राय, अद्दाशंकर मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख, मुन्ना गुप्ता, चेयरमैन, गिरीश राय, सभासद नागेन्द्र कुमार, भाजपा नेता योगेन्द्र नाथ राय, सूरज राय, सत्येंद्र राज, विपिन राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।

Tags: ak sharmaghosi loksabha electionsloksabha elections 2024mau newsup news
Previous Post

बच्चों को खूब भाई सीएम योगी संग ठिठोली

Next Post

रामभक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
CM Yogi

रामभक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा, खिलाया गुड़

20/04/2023

UPTET परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने पर हंगामा, अभ्यर्थियों ने की तोड़फोड़

23/01/2022
Share Market

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version